फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: छुट्टी पर आए बीएसएफ जवान की बीमारी से मौत

Mon, 30 Sep 2024 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मृतक बीएसएफ जवान संजय। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
8 जुलाई को छुट्टी लेकर घर लौटा था अचीना निवासी जवान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/बौंदकलां। छुट्टी लेकर घर आए अचीना गांव निवासी बीएसएफ जवान की बीमारी से मौत हो गई। संजय कुमार (53) का पोस्टमार्टम रविवार को दादरी सिविल अस्पताल में करवाया गया। अचीना चौकी पुलिस ने संजय के बेटे सागर के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, संजय कुमार बीएसएफ में एएसआई थे। वह साल 1993 में भर्ती हुए थे। उनकी मौजूदा तैनाती छत्तीसगढ़ के दंडक वन में थी। 28 अप्रैल को वह छुट्टी लेकर घर आए थे। उस दौरान स्वस्थ व तंदुरुस्त थे। छुट्टी खत्म होने के बाद उन्होंने वापस ड्यूटी ज्वाइन कर ली। 8 जुलाई को तबीयत अधिक खराब होने पर वह स्वास्थ्य अवकाश लेकर घर आ गए। परिजनों ने भिवानी व नारनौल में उपचार करवाया और रविवार सुबह सात बजे उनका निधन हो गया। संजय की तीन संतानें हैं।
विज्ञापन


फोटो 31
बीएसएफ जवान संजय। फाइल फोटो
फोटो 32
सिविल अस्पताल में जवान के पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई पूरी करते जांच अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें