फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सास-ससुर से मिलने खेत में गई, चोरों ने दिनदहाड़े खंगाला घर

Mon, 30 Sep 2024 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कादमा गांव निवासी महिला के घर से 50 हजार की नकदी समेत गहने ले गए चोर, पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज किया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/कादमा। गांव कादमा स्थित एक घर को दिनदहाड़े चोरों ने घर खंगाल डाला। वहां से चोर 50 हजार की नकदी समेत जेवरात लेकर चले गए। घटना के वक्त महिला मकान मालिक सास-ससुर से मिलने खेत में गई थी। पीड़िता की शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ज्योति शर्मा ने बताया कि वह गृहिणी है और उसका पति पवन आईटीबीपी में जवान है। उनका घर गांव के साथ लगते बाहरी क्षेत्र में है। 28 सितंबर को वह अपने सास-ससुर से मिलने खेत में गई थी। इस दौरान उसका देवर मुकेश बाइक से छोड़ने आया था। जाने से पहले उन्होंने घर के सभी कमरे लॉक किए। वे दोनों घर से दस बजे निकले थे। एक घंटे बीस मिनट बाद वापस घर पहुंचे। जब अंदर पहुंची तो कमरों के ताले टूटे मिले। इसके बाद ज्योति ने कमरे में देखा तो अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन

ज्योति ने बताया कि अंदर कमरे में बेड भी खुला पड़ा था। सामान बिखरे मिले। जब उन्होंने सामान की जांच की तो बेड में रखे हुए पचास हजार रुपये चोरी मिले। इसके बाद अलमारी के लॉकर से भी चांदी की एक जोड़ी पाजेब, सोने का एक टीका, सोने की बालियां, नाक का नथ, सोने का मंगलसूत्र व गले का हार, सोने की दो अंगूठियां, चांदी की दो चुटकियां व दो अंगूठी नहीं पाई। बाद में उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और आलमारी व अन्य स्थानों से बतौर सबूत फिंगरप्रिंट एकत्र किए। उन्होंने बताया कि चोर घर के पास उनके प्लॉट का ताला तोड़कर दीवार लांघकर घर में प्रवेश किया। इसके बाद बरामदे पोर्च का ताला, फिर दोनों कमरे और उनमें रखी दोनों अलमारियों के ताले तोड़े। अब पुलिस मामले की जांच कर चोरों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
फोटो - 02
गांव कादमा में चोरी के बाद खुला पड़ा बेड। स्रोत : शिकायतकर्ता
फोटो - 03
चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी। स्रोत : शिकायतकर्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें