चरखी दादरी मंडी में गेहूं के बैग भरते हुए श्रमिक।
चरखी दादरी/बाढड़ा। जिले की मंडियों में वीरवार को गेहूं और सरसों की खरीद जारी रही। दादरी मंडी में 11060 क्विंटल तो बाढड़ा मंडी में 2626 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। वहीं, सरसों खरीद की बात करें तो दादरी मंडी में 613 और बाढड़ा मंडी में 354 किसानों को गेटपास जारी हुए। दादरी मंडी से शाम 6 बजे तक करीब पांच हजार क्विंटल सरसों का उठान करवाया गया और इसके बाद भी उठान कार्य जारी रहा।
बाढड़ा अनाज मंडी की स्थिति देखें तो 354 गेट पास जारी किए गए जिनमें 85 गेहूं के और 269 सरसों के हैं। वीरवार को अनाज मंडी में छह हजार क्विंटल सरसों की आवक हुई और नौ हजार क्विंटल की खरीद हुई। इसी प्रकार मंडी में तीन हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई जिसमें से 2626 क्विंटल की खरीद की गई। बाढड़ा मंडी से शाम 6 बजे तक अब एक हजार क्विंटल सरसों व 1400 क्विंटल गेहूं का उठान हुआ। वहीं, दादरी मंडी में वीरवार को 613 किसानों की 6870 क्विंटल सरसों खरीदी गई।
::::::::::::::