फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 3.75 करोड़ से बना खंड पंचायत विभाग का भवन

Sun, 10 Mar 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। बीडीपीओ कार्यालय भवन निर्माण होने के बाद अब क्षेत्र के 52 गांवों के पंचायत प्रतिनिधियों को एक छत के नीचे ही सभी अधिकारियों की उपलब्धता मिलेगी। शनिवार को हवन के बाद 3.75 करोड़ रुपये से बने भवन का शुभारंभ कर पंचायत विभाग की कई शाखाओं को भवन में कार्यालय आवंटित किए गए।
विज्ञापन

भवन के प्रथम तल पर बीडीपीओ, काॅन्फ्रेंस हाॅल और ग्राम सचिव के कार्यालय होंगे। दूसरे तल पर पंचायत समिति कार्यालय और पंचायतीराज तकनीकी के कार्यकारी अभियंता एसडीओ जेई और अन्य अधिकारियों को जगह उपलब्ध करवाई गई है। ऊपरी भवन पर ही रिकाॅर्ड रूम बनेगा।
पंचायत समिति की चेयरमैन दर्शना देवी श्योराण, उपाध्यक्ष सुनीता भांडवा, बीडीपीओ मनोज कुमार की मौजूदगी में हवन कर कार्यालय का शुभारंभ किया गया। हवन के बाद प्रसाद बाटा गया। चेयरमैन दर्शना ने कहा कि खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय भवन जर्जर हो चुका था। दो कमरों में काम चलाना पड़ रहा था। अब पौने चार करोड़ से अधिक की राशि से नया भवन बन गया है। इसका सभी गांवों के जनप्रतिनिधियों समेत आमजन को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

मुख्य द्वार के सामने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा और सवा सौ मीटर ऊंचा तिरंगा भी लगाया जाएगा। कार्यक्रम में एसईपीओ अशोक कुमार, आनंद फौजी, सतीश भांडवा, संदीप धनखड़, मोंटी बाढड़ा, सुनील धनखड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें