चरखी दादरी (वि.)। हिसार छावनी एवं सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के पदाधिकारियों ने बाल शिक्षा निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांवड़ में विद्यार्थियों को आर्मी में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित किया। पदाधिकारियों ने आर्मी में भर्ती होने के लिए चरणबद्ध तरीके से ऑनलाइन प्रक्रिया बताई। पदाधिकारियों ने बताया कि हम आर्मी में सीधे लेफ्टिनेंट, फ्लाइंग लेफ्टिनेंट, टेक्निकल, मेडिकल, नर्सिंग सहित सभी पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय के प्रभारी सूबेदार मेजर राजू हुद्दार, हिसार छावनी के सूबेदार एसके शर्मा, पूर्व गौरव सैनिक सोसाइटी के अध्यक्ष सूबेदार सोमबीर शर्मा, सोसाइटी के प्रधान सचिव सूबेदार राजेश फोगाट, एसएम बूंद ब्लॉक के प्रधान सूबेदार राजेंद्र शर्मा, हवलदार अशोक कुमार, नायक पंकज भाई, सीएमडी जगरूप ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक शिवकुमार भारद्वाज, विद्यालय प्रबंधक विकास भारद्वाज, प्राचार्य राजेश शर्मा, महेश परमार, मोहन चौहान, पूनम परमार, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
इसका फोटो दादरी सीआई के नाम से है।
(चरखी दादरी)