फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में जनता की भावनाओं के अनुरुप मुद्दों पर निकाय चुनाव लड़ेगी भाजपा: कमल गुप्ता

विज्ञापन
अग्रसेन धर्मशाला में आयोजित बैठक में मौजूद मंत्री कमल गुप्ता और भाजपा पदाधिकारी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। भाजपा दादरी नगर मंडल त्रिदेव कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन अग्रसेन धर्मशाला परिसर में किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार ने की जबकि बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय शहरी निकाय मंत्री कमल गुप्ता बैठक में शामिल हुए। बैठक में नगर परिषद चुनाव प्रभारी जवाहर सैनी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुखविन्द्र मांढी, जिला प्रभारी कमल यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। शहरी निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने कहा कि भाजपा प्रत्येक चुनाव संगठन के बलबूते पर लड़ती है। नगर परिषद चुनाव में भी संगठन के कार्यकर्ताओं को आगे रखकर कार्य किया जाएगा। अबकी बार नगर परिषद में पार्षद व चेयरमैन चुनाव सीधे होंगे। भाजपा संगठन कार्यकर्ता के गौरव व उसके सम्मान को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि उनके पास शहरी निकाय मंत्रालय है जिसके चलते क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। सीवरेज व पेयजल समस्याओं के स्थायी समाधान के लिये प्रयास जारी है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि आमजन के अनुसार कार्य पद्धति अपनाई जाये व इन्हीं लक्ष्यों को आगे रखा जाए। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट रामकिशन शर्मा, किरण कलकल, सुनीता डांगी, कविता राजपूत, सत्यव्रत सांगवान, विजय अग्रवाल, संजय छपारिया, संजीव मड़िया, नितेश ऐरन, कुलदीप जोशी व दयाराम जांगड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें