फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दो स्कूटी चोरों को न्यायालय के आदेश पर भेजा जेल

Fri, 06 Jun 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत के ध्यानार्थ
विज्ञापन

कोर्ट
फोटो- 30
जेल जाने से पहले पुलिस की गिरफ्त में स्कूटी चोरी करने के आरोपी। स्रोत : विभाग
- एमसी कॉलोनी से दोनों आरोपियों ने चुराई थी स्कूटी, एक आरोपी शहर तो दूसरा है सोनीपत का रहने वाला
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर की एमसी कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अजय शहर के कपूरी रोड जबकि आरोपी सागर मूल से सोनीपत जिले के दातोली और हाल निवासी शहर के तेजाब फैक्टरी क्षेत्र का है। उन्हें न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 29 मई को वार्ड-18 निवासी विजयपाल ने बताया कि 28 मई की शाम को उन्होंने अपनी स्कूटी घर के पास गली में खड़ी की थी। अगले दिन सुबह देखा तो स्कूटी चोरी मिली। बाद में उन्होंने अपने स्तर जांच की, लेकिन, कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पुलिस ने विजयपाल की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों से स्कूटी बरामद कर ली और दोनों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें