फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बिलावल में धर्म विशेष की सभा करवाने, धर्म परिवर्तन के लगाए आरोप

Mon, 08 Dec 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव बिलावल में रविवार को ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर एक धर्म विशेष की सभा करवाने और धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लगाया। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और शिकायत सौंपी।
विज्ञापन

गांव बिलावल के ग्रामीणों को सूचना मिली थी कि गांव में धर्म विशेष की सभा चल रही है। जिसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वहां हंगामे की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने उक्त लोगों को ये सभा करने से मना किया लेकिन वे नहीं मानें। जिस पर सरपंच प्रतिनिधि अनिल के नेतृत्व में पुलिस को बुलाया गया और मामला थाने में पहुंच गया।
ग्रामीण मंजीत, कृष्ण, रविंद्र, विकास, अमित, अमनदीप, विजेंद्र आदि थाने में पहुंचे। वहीं दादरी में इसकी सूचना मिलते ही बजरंग दल के सदस्य भी अटेला पुलिस चौकी में पहुंचे। बजरंग दल जिला संयोजक अमित गोपालवास, जिला सह संयोजक साहिल नवांकुर, नगर संयोजक साहिल ढाणी फोगाट, गौरव कौशिक हिंदू, दीपांशु, अमन ने भी चौकी में पहुंचकर कार्रवाई की अपील की। ग्रामीणों ने अटेला चौकी पुलिस को लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे प्रयास न केवल कानूनी रूप से दंडनीय हैं बल्कि गांव के सामाजिक सौहार्द के विरुद्ध भी हैं।
विज्ञापन

शिकायत प्राप्त होने के बाद अटेला चौकी पुलिस में तैनात जांच अधिकारी सुमित ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें