फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ट्रक की टक्कर से बाइक चालक घायल

Mon, 30 Sep 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा-जुई रोड पर काकड़ोली हुक्मी के समीप हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बाढड़ा। काकड़ोली हुक्मी गांव के समीप एक बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में काकड़ोली हुक्मी निवासी बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसके बयान पर बाढड़ा थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव काकड़ोली हुक्मी निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ एक होटल में खाना खाने गया था। रात के समय वह होटल से वापस अपने गांव आ रहा था। जब वह गांव के समीप पहुंचा तो बाढड़ा की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। उसके भाई ने मौके पर पहुंचकर उसे संभाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें