फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, पिता की मौत

Sun, 08 Nov 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी।
विज्ञापन

कनीना रोड स्थित सीबीएस स्कूल के पास शुक्रवार रात हुए हादसे मेें मकड़ाना निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर दुकान से काम निपटाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान सीबीएस स्कूल के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के बेटे योगेश की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मकड़ाना निवासी योगेश ने बताया कि उसके पिता विक्रम दादरी स्थित सोफा हाउस पर काम करते थे। छह नवंबर को उसके पिता दुकान से काम निपटाकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके साथ गांव लौट रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे जब वे सीबीएस स्कूल के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। योगेश ने बताया कि किसी राहगीर ने उसके पिता को नागरिक अस्पताल दादरी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विक्रम दो बच्चों के पिता थे।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे की लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें