फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: छोटी दीपावली पर बाजारों में उमड़ी भीड़, पांच करोड़ रुपये का कारोबार

Sat, 07 Nov 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मुख्य बाजार में लगी भीड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
छोटी दिवाली पर शहर के बाजारों में खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से देर शाम तक बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे। दिवाली की तैयारियों के बीच लोगों ने जरूरत और परंपरा से जुड़ी वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। कपड़ों, जूते-चप्पलों और सर्दियों के परिधानों की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ रही। दुकानदारों की ओर से दी जा रही सेल और आकर्षक छूट का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचे। वहीं मिठाई, खील-खिलौने, पूजन सामग्री और सजावटी सामान की दुकानों पर भी खूब रौनक रही। व्यापारियों के अनुसार, छोटी दिवाली पर शहर में करीब पांच करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है।
बॉक्स: सेल पर लगी भीड़
त्योहार के मद्देनजर दुकानदारों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष तैयारियां की हुई थीं। कपड़ों और जूते-चप्पलों की दुकानों पर विभिन्न प्रकार की सेल और छूट दी जा रही थी। इसका लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचे। खासकर युवाओं और महिलाओं में कपड़ों की खरीदारी को लेकर उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने दिवाली पर पहनने के लिए नए वस्त्र खरीदे। वहीं बदलते मौसम को देखते हुए गर्म कपड़ों, स्वेटर, जैकेट और अन्य सर्दियों के परिधानों की खरीदारी भी की गई।
विज्ञापन

बॉक्स: जूते चप्पलों का व्यापार बढ़ा
जूते-चप्पलों की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ रही। कई दुकानों पर आकर्षक छूट और ऑफर के चलते लोग अपनी पसंद के फुटवियर खरीदते नजर आए। परिवारों के साथ बाजार पहुंचे लोगों ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए खरीदारी की। दुकानदारों के अनुसार त्योहार के चलते पिछले दिनों से ही बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ी हुई है और छोटी दिवाली पर कारोबार में और तेजी आई।
बॉक्स: मिठाई और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी रौनक
दिवाली के त्योहार पर मिठाइयों और पूजन सामग्री की खरीदारी का विशेष महत्व है। ऐसे में मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई। लोगों ने घरों और रिश्तेदारों के लिए मिठाइयां खरीदीं। इसके अलावा खील, बताशे, खिलौने, लक्ष्मी-गणेश की तस्वीरें, पूजन सामग्री और दिवाली पूजन से जुड़ा अन्य सामान खरीदने के लिए भी लोग बाजार पहुंचे। दुकानों पर अलग-अलग प्रकार की पूजन सामग्री और सजावटी वस्तुएं उपलब्ध रहीं।
विज्ञापन

बॉक्स: देर शाम तक बाजारों में बनी रही चहल-पहल
छोटी दिवाली पर बाजारों में बढ़ी भीड़ के चलते शहर के मुख्य बाजारों में देर शाम तक रौनक बनी रही। दुकानों के बाहर ग्राहकों की आवाजाही और खरीदारी के कारण बाजार गुलजार नजर आए। कई लोग दिन में समय नहीं निकाल पाने के कारण शाम को परिवार के साथ खरीदारी करने पहुंचे। त्योहार को लेकर दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। व्यापारियों को उम्मीद है कि दिवाली के दिन भी बाजारों में खरीदारी का सिलसिला जारी रहेगा।
वर्सन:

छोटी दिवाली के दिन करीब 5 करोड़ से ज्यादा के कारोबार का अनुमान लगाया गया है। इस बार अच्छा व्यापार होने से व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं।

रविंद्र गुप्ता, संरक्षक, नगर व्यापार मंडल दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें