फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डोहका हरिया के पास असंतुलित होकर पेड़ से टकराई बाइक, व्यक्ति की मौत

Sun, 07 Jun 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के गांव डोहका हरिया के समीप शनिवार देर शाम को एक बाइक अचानक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम रविवार को दादरी के नागरिक अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव डोहका मौजी निवासी करीब 49 वर्षीय सुनील बतौर ट्रक चालक काम करता था। शनिवार शाम को वह गांव अटेला पहाड़ में ट्रक खड़ा कर बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर जा रहा था। इस दौरान जब वह गांव डोहका हरिया के समीप पहुंचा तो अचानक उसकी बाइक असंतुलित हो गई और सड़क के साथ मौजूद पेड़ से टकरा गई।
हादसे में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर अटेला चौकी पुलिस और मृतक के परिजन भी पहुंचे। मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल सुनील कुमार ने बताया कि मृतक के भाई सतीश के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक सुनील दो बच्चों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें