फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विजेंद्र बने ब्राह्मण समाज-19 कार्यकारिणी प्रधान

Mon, 28 Oct 2024 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रासीवासिया धर्मशाला में ब्राह्मण समाज-19 की बैठक में मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए। स्
विज्ञापन
रासीवासिया धर्मशाला में सोमवार को आयोजित की गई चुनावी बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। रासीवासिया धर्मशाला में ब्राह्मण समाज-19 की चुनावी बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता भूप शर्मा ने की। इस दौरान नई कार्यकारिणी गठन का प्रस्ताव दयाराम बलकरा व शशिकांत घसौला ने रखा। इसका अनुमोदन पूर्व प्रधान महेंद्र शर्मा ने किया।
इसके बाद सर्वसम्मति से आगामी तीन वर्ष के लिए विजेंद्र कुमार उर्फ विजय ढाणी फोगाट को कार्यकारिणी का प्रधान मनोनीत किया गया। संरक्षक महेंद्र शर्मा, भूप शर्मा, धनपत शर्मा रावलधी, श्रीनिवास शर्मा व छाजूराम शर्मा महराणा को मनोनीत किया गया है। सोमवीर शर्मा को चेयरमैन व प्रेस प्रवक्ता विजय शर्मा समसपुर को बनाया गया है। सुनील गोठड़ा को महासचिव व रेशमीकांत को सह सचिव मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ उपप्रधान, पप्पू मौड़ी, मदनलाल शर्मा, किरोड़ीमल शर्मा, देवेंद्र व उमेद खातीवास को बनाया गया है जबकि कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मनोज शर्मा को दी गई।
फोटो-17
रासीवासिया धर्मशाला में ब्राह्मण समाज-19 की बैठक में मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए। स्रोत: समाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें