फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: 9वीं से ग्यारहवीं के विद्यार्थियों को मेले में आज वितरित की जाएंगी साइकिलें, यहां आयोजित होगा मेला

Tue, 27 Sep 2022 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में साइकिल मेला आयोजित होगा। इस मेला में इन कक्षाओं के ऐसे विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
साइकिल (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आज साइकिल मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अनुसूचित जाति के 9वीं व 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों साइकिल खरीदने के लिए सहायता राशि स्वीकृत की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 9वीं से 11वीं कक्षा के अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए स्थानीय काठ मंडी के पास स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आज साइकिल मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेला में इन कक्षाओं के ऐसे विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्ध करवाई जाएगी, जो गांव व वार्ड से 2 किलोमीटर दूर चलकर स्कूल पहुंचते हैं।

यह भी पढ़ें : Sonipat: मंदिर के गेट पर शराब पीने से रोका तो चौकीदार पर किया धारदार हथियार से हमला, केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को साइकिल खरीदने के लिए सहायता राशि स्वीकृत की जाएगी। साइकिल खरीद के लिए विभाग द्वारा प्रतिपूर्ति दर निर्धारित की गई है, जिनके अनुसार 20 इंची साइकिल के लिए जीएसटी सहित 3100 रुपये और 22 इंची साइकिल के लिए जीएसटी सहित 3300 रुपये विद्यार्थियों के बैंक खाते में ही डाल दिए जाएंगे। यदि विद्यार्थी अपनी पसंद की साइकिल खरीदते है तो उसका अधिक मूल्य की शेष राशि विद्यार्थी के माता-पिता द्वारा वहन की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें