फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सदाचार के मार्ग पर चलने का दिया संदेश

Tue, 28 Oct 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
श्रीमद् भागवत कथा के दौरान मौजूद कथा वाचक व श्रद्धालु। विज्ञप्ति
विज्ञापन
फोटो 5 : श्रीमद् भागवत कथा के दौरान मौजूद कथा वाचक व श्रद्धालु। विज्ञप्ति
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर में महिला मंडल की ओर से कराई जा रही श्रीमद्भागवत का चौथा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गोपाष्टमी के अवसर पर दादरी महिला मंडल की ओर से श्री राम मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ कथा के चौथे दिन सोमवार को कथा वाचक पंडित चंद्र प्रकाश ठाकुर कथा सुनाई। उन्होंने कथा में प्रभु श्री राम जन्म, शबरी मिलन एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव जैसे प्रसंगों का वर्णन कर श्रोताओं को मुग्ध कर दिया।
कथा वाचक ने बताया कि प्रभु श्री राम का अवतार धर्म की स्थापना और अधर्म के विनाश के लिए हुआ। बालक रूप में श्रीराम की लीलाओं का वर्णन सुनकर भक्तजन भक्ति में सराबोर हो उठे। शबरी मिलन प्रसंग के दौरान उन्होंने बताया कि भगवान केवल भाव के भूखे हैं, भक्ति की सच्चाई ही उन्हें आकर्षित करती है। जब माता शबरी ने प्रभु को बेर चखकर खिलाए, तब उस क्षण प्रेम और समर्पण का सर्वोच्च उदाहरण देखने को मिला।
विज्ञापन

इसी तरह, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग में जब कथा वाचक ने नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की का वर्णन किया तो पूरा पंडाल झूम उठा। श्रद्धालुओं ने हरे कृष्ण, हरे राम का जयघोष किया। कथा के अंत में पंडित ठाकुर व पंडित पन्नालाल ने सभी को धर्म, प्रेम और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
मुख्य यजमान सुमित एवं किरण ने नवग्रह पूजा एवं व्यासपीठ पूजन संपन्न करवाया। इन्होंने शाम का प्रसाद भी वितरित किया। शिवकुमार जिंदल, नेहा जिंदल, मुकेश, सुनीता, सुमित आर्य, किरण आर्य ने व्यासपीठ पूजन में सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल की सदस्य नीतू बंसल और प्रीति अग्रवाल ने भक्तों के अभिनंदन के साथ किया। इस दौरान पंडित पन्नालाल रासधारी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां प्रस्तुत की गईं।
विज्ञापन

मंच संचालन पंडित रोहताश शर्मा ने किया। कथा में रचना चुटानी, गीता चुटानी, अर्चना अग्रवाल, जया, अनीता सोनी, सुनीता जैन, डॉ. सुभाष जैन, विजय गर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें