फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मकान व प्लॉटों की रजिस्ट्री के लिए क्रेता-विक्रेता को देना होगा शपथपत्र

Mon, 27 Oct 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी की प्रेमनगर कॉलोनी का ढाणी रोड का क्षेत्र। संवाद
विज्ञापन
शहर के टाउन प्लानिंग में शामिल 43.16 एकड़ क्षेत्र में रजिस्ट्री के लिए आवेदक को खुद तैयार कराना होगा साइट प्लान
विज्ञापन

फोटो 7 : दादरी की प्रेमनगर कॉलोनी का ढाणी रोड का क्षेत्र। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नगर स्थित प्रेमनगर कॉलोनी में ढाणी रोड का 35.99 एकड़ क्षेत्र व गांव भैरवी के समीप 7.17 एकड़ क्षेत्र टाउन प्लानिंग में शामिल कर लिए जाने के बाद यहां मकान एवं खाली प्लॉटों की रजिस्ट्री के लिए क्रेता व विक्रेता को शपथपत्र देना होगा। मकान एवं प्लॉट का साइट प्लान खुद तैयार करना होगा। इसके लिए विभाग के जेई मौके पर जाकर आकार एवं जगह का मुआयना करेंगे। जेई की ओर से सत्यापन होने के बाद सरकारी फीस ली जाएगी। उसके बाद ही एनओसी मिल सकेगी।
इन दो कॉलोनियों को राज्य सरकार की ओर से टाउन प्लानिंग में शामिल किए जाने से 785 संपत्ति मालिकों के साथ-साथ उनके परिवारों को एक ओर मूलभूत सुविधाएं मिलने का 35 साल का इंतजार खत्म हो गया है। वहीं, इन लोगों को विकास शुल्क के रूप में करीब चार करोड़ रुपये का आर्थिक बोझ भी झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन

शहर की प्रेमनगर कॉलोनी में ढाणी रोड का 35.99 एकड़ क्षेत्र व गांव भैरवी के समीप 7.17 एकड़ क्षेत्र को गत दिनों टाउन प्लानिंग में शामिल किया गया है। अब नगर योजनाकार लोगों से विकास शुल्क वसूलेगा। इस क्षेत्र में जमीन की रजिस्टि्रयां बंद थीं। अब विकास शुल्क जमा करवाने के बाद रजिस्ट्री करवाई जा सकेंगी।
ग्रीन बेल्ट का भी है कुछ एरिया
ढाणी फोगाट रोड स्थित कॉलोनी का कुल रकबा 84.53 एकड़ क्षेत्र है। इसमें से 6.76 एकड़ एरिया ग्रीन बेल्ट में आता है। 33.80 एकड़ एरिया ऐसा हैं, जिसमें प्लॉट, आवासीय मकान, कॉमर्शियल भाग हैं। ग्रीन बेल्ट के बाहर का निर्माण हुआ कुल एरिया 27.28 एकड़ है जबकि ग्रीन बेल्ट के अंदर 0.76 एकड़ है। ग्रीन बेल्ट के बाहर 10.54 एकड़ जमीन ढाणी रोड सड़क मार्ग में आती है। ग्रीन बेल्ट के बाहर खाली एरिया 37.16 एकड़ है।
हो सकेगी प्लॉटों की खरीद-फरोख्त
इस प्रकार इस कुल 35.99 एकड़ में 781 आवासीय, कॉमर्शियल व खाली प्लॉट हैं, जिनमें से 462 खाली प्लॉट हैं। इस क्षेत्र में 692 आवासीय मकान बने हुए हैं। इसी प्रकार, गांव भैरवी के समीप 7.17 एकड़ क्षेत्र है। यहां तकरीबन एरिया खाली ही है। यहां खाली प्लॉट हैं। अब योजनाकार विभाग की अनुमति से मकान व प्लॉट की खरीद-फरोख्त हो सकेगी।
देना होगा 5 व 8 प्रतिशत विकास शुल्क
कॉलोनीवासियोंं को खाली प्लॉट खरीदने व बेचने पर आठ व आवासीय मकान खरीद-फरोख्त पर पांच प्रतिशत विकास शुल्क देना होगा। यह विकास शुल्क कलेक्टर रेट के आधार पर वसूला जाएगा। प्रेमनगर कॉलोनी का कलेक्टर रेट 12,100 रुपये प्रति वर्ग है। यह शुल्क प्रति वर्ग के हिसाब से ही वसूला जाएगा। विकास शुल्क जमा करवाने के बाद ही जमीन व मकान की रजिस्ट्री बनवाई जा सकेगी। अन्यथा, एनओसी नहीं मिलेगी।
35 साल पुरानी है प्रेमनगर कॉलोनी
विदित रहे कि प्रेमनगर कॉलोनी करीब 35 साल पुरानी है। यहां फिलहाल लोगों को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इस क्षेत्र में गलियां कच्ची हैं। कुछ गलियां डी प्लान के तहत जरूर बनी हैं। लोग कॉलोनी को वैध करवाने के लिए समय-समय पर मांग करते आ रहे हैं। अब कॉलोनी के लोगों को क्षेत्र के विकास की उम्मीद जगी है। इस क्षेत्र में करीब 200 प्लॉटों की कई सालों से रजिस्ट्री नहीं हो सकी है। केवल एग्रीमेंट से जमीन की खरीद-फरोख्त होती रही है। अब ये सभी रजिस्ट्रियां बन सकेंगी।
विज्ञापन

वर्सन:
एनओसी के लिए क्रेता व विक्रेता दोनों को शपथपत्र देना होगा। खुद ही साइट प्लान तैयार करवाना होगा। कनिष्ठ अभियंता मौके पर जाकर जगह का सत्यापन करेगा। उसके बाद शुल्क जमा होगा फिर रजिस्ट्री करवाने के लिए एनओसी दी जाएगी।
- नवीन कुमार, जिला नगर योजनाकार, चरखी दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें