फोटो 10 बैठक के दौरान मौजूद किसान नेता। स्रोत : स्वयं
चरखी दादरी। एमएसपी किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक जगबीर घसौला की मौजूदगी में भाकियू प्रतिनिधिमंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के एक ब्लॉक में बीडीपीओ की तैनाती पर सवाल उठाए गए।
प्रदेश संयोजक जगबीर घसौला ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 जून को सुबह 11:00 बजे बाढ़ड़ा बीडीपीओ, तहसीलदार और चरखी दादरी शहर के पटवारी का तबादला करवाने की मांग के लिए 21 सदस्य प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगा।
जगबीर ने कहा कि भ्रष्टाचार से जनता तंग आ चुकी है। अब इसे सहन नहीं किया जाएगा। सरकार को जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करना चाहिए। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार सोलंकी, प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी, ट्रैक्टर यूनियन प्रधान राजेंद्र डागर,भूप सिंह, गोपीराम, महताब सिंह, ओमपाल मौजूद रहे। संवाद