फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सेवा संकल्प अभियान में घर-द्वार तक पहुंचेगी सरकारी योजनाओं की सौगात

Wed, 16 Sep 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बैठक में मौजूद उपायुक्त व अन्य अधिकारी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। उपायुक्त मनदीप कौर ने 17 सितंबर से 17 अक्तूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को हिदायतें देते हुए कहा कि इस अभियान के प्रत्येक मॉड्यूल के तहत निर्धारित गतिविधियों के सफल आयोजन के लिए सभी प्रबंध एवं तैयारी समय पर पूरी करना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान की सभी गतिविधियों को लेकर प्रत्येक अधिकारी को ड्यूटी सौंपी गई है। अभियान का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी को बढ़ावा देना, पात्र नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना तथा सरकारी सेवाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी संबंधित विभाग सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों के सफल आयोजन के लिए समय से पूर्व सभी आवश्यक प्रबंध करना सुनिश्चित करें। जिला में इस अभियान को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाए तथा इसकी प्रत्येक गतिविधि का जमीनी स्तर पर व्यापक प्रभाव सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा, जनकल्याण और सामाजिक सरोकारों को जन-जन तक पहुंचाना है। अभियान के दौरान निर्धारित कार्यक्रम अनुसार संबंधित विभागों द्वारा पात्र व्यक्तियों तक मौके पर योजनाओं व सेवाओं का लाभ घर द्वार पर उपलब्ध करवाया जाएगा। अभियान के प्रथम दिन आशीर्वाद का दीया व रक्तदान मॉड्यूल के तहत 17 सितंबर को बूथ स्तर व धार्मिक स्थलों पर पारंपरिक दीये जलाए जाएंगे तथा रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा पर्याप्त संख्या में मिट्टी के दीये इत्यादि के प्रबंध किए जाएं। दूसरे मॉड्यूल सेवा चित्र के तहत शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न स्तरों पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएगी। सेवा स्मरण मॉड्यूल के तहत कला एवं संस्कृति विभाग की सांस्कृतिक टीमों द्वारा निर्धारित थीम पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। आंगन का मिलन मॉड्यूल के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण इत्यादि से संबंधित गतिविधियां आयोजित करवाई जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि अभियान के कहानी बदलाव की मॉड्यूल के तहत बूथ स्तरों पर गतिविधियां आयोजित करवाई जाएगी, जिनमें विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की सफलता की कहानियां शामिल की जाएगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा सभी प्रबंध किए जाएंगे। सेवा ज्योति यात्रा मॉड्यूल के तहत विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा गतिविधियां आयोजित करवाई जाएगी। जिला स्तर पर मुख्य आयोजन में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश का प्रसारण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सेवा मेरा योगदान मॉड्यूल के अंतर्गत शहरी स्थानीय विभाग द्वारा चिह्नित 25 सेवाओं से संबंधित गतिविधियां आयोजित करवाई जाएगी। विधानसभा स्तर पर विभिन्न स्थानों पर ऐसी गतिविधियां आयोजित होगी। सेवा सेतु अभियान के तहत सेवा विभाग द्वारा बड़े स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में चिह्नित सेवाओं का मौके पर लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया जाएगा। सेवा रंग मॉड्यूल के तहत शिक्षा विभाग द्वारा चिह्नित स्थानों पर रंगोली व भारत मंडल आकृतियां बनाई जाएगी। सुशासन सेवा संवाद के तहत विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा गतिविधियां आयोजित करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें