संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की ओर से जनवरी 2025 सत्र में बीएड और बीएससी नर्सिंग (पीबी) प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 21 फरवरी तक किए जा सकते हैं।
क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. धर्मपाल ने बताया कि बीएड कार्यक्रम की न्यूनतम अवधि दो वर्ष है। बीएड कार्यक्रम केवल अंग्रेजी और हिंदी माध्यम में है। जिन उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य, मानविकी में मास्टर डिग्री में कम से कम 50 प्रतिशत अंक या इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में विज्ञान और गणित विशेषज्ञता के साथ 55 प्रतिशत अंक के साथ स्नातक या उसके समकक्ष कोई अन्य योग्यता और प्रारंभिक शिक्षा में प्रशिक्षित सेवाकालीन शिक्षक जिन अभ्यर्थियों ने एनसीटीई से मान्यता प्राप्त शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम फेस टू फेस मोड में पूरा कर लिया है, वे बीएड के लिए प्रवेश परीक्षा दे सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी है। केवल ऑनलाइन मोड से ही प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण करने के लिए ईग्नू-बीईडी.समर्थ.ईडीयू.आईएन पर विजिट कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 16 मार्च को होग जिसके लिए क्षेत्रीय केंद्र करनाल में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है।