फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चुनाव के लिए उम्मीदवार आने लगे मैदान में, अधिवक्ताओं से साध रहे संपर्क

Fri, 24 Jan 2025 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 983 अधिवक्ताओं की सूची भेजी गई है हाईकोर्ट के पास, 28 फरवरी को होना है दादरी बार एसोसिएशन का चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला बार एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मियां धीरे-धीरे तेज हो रही हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों ने अधिवक्ताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है और हाईकोर्ट से सूची वापस आने का इंतजार है।

28 फरवरी को जिला बार एसोसिएशन के चुनाव होने हैं। इसके लिए 983 मतदाताओं की सूची हाईकोर्ट को भेजी गई है। अब इसमें से दो जगह काम करने वाले अधिवक्ताओं को हाईकोर्ट की ओर से मतदान के लिए एक जगह सुनिश्चित की जाएगी। इसके बाद अधिवक्ता अपने दावे व आपत्ति जता सकेंगे। फिलहाल, चुनावी मैदान में उम्मीदवार अधिवक्ताओं से संपर्क कर उनका मन टटोलने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो अब तक करीब 15 अधिवक्ता पांच पदों पर दावेदारी जताते हुए मैदान में उतर चुके हैं। ये अधिवक्ताओं के पास पहुंचकर चुनाव के दौरान उनके पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। हालांकि, इनमें से कौन चुनाव लड़ेगा और कौन नहीं, इसकी स्थिति तो नामांकन प्रक्रिया के दौरान ही स्पष्ट होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि पूर्व में बार एसोसिएशन के पदाधिकारी रह चुके अधिवक्ता फिर से ताल ठोक सकते हैं। इसके लिए वे तैयारियों में जुटे हैं।
फोटो 32
जिला कोर्ट परिसर में बना अधिवक्ताओं के चैंबर का भवन। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें