फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च से शहरी तर्ज पर बाढड़ा को मिलेगी 24 घंटे बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। बाढड़ा नगरपालिका क्षेत्रवासियों को अब शहरों की तर्ज पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाएगी। यह सुविधा मार्च तक शुरू हो जाएगी। बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला द्वारा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान पूछे एक सवाल के जवाब में प्रदेश सरकार ने यह जवाब दिया है।
विज्ञापन

विधायक नैना चौटाला ने विधानसभा में कहा कि बाढड़ा को उपमंडल मुख्यालय के साथ-साथ नगर पालिका भी बन गया है। उपमंडल स्तर के कई सरकारी कार्यालय यहां स्थित है। आज के मशीनी युग में बिजली आपूर्ति जरूरी है। उन्होंने बताया कि आज भी बाढड़ा में ग्रामीण बिजली आपूर्ति दी जा रही है, जिस कारण यहां लोगों के जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं और व्यापारिक कामकाज पर भी बड़ा असर पड़ता है। विधायक ने विधानसभा में मांग रखी कि बाढड़ा नगरपालिका क्षेत्र में शहर के तर्ज पर 24 घंटे बिजली सप्लाई दी जाए, जिस पर प्रदेश सरकार ने मार्च तक बाढड़ा में शहरी तर्ज पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति प्रारंभ करने का आश्वासन दिया है।
14 गांवों के किसान अब ऑफ लाइन दर्ज करवा सकेंगे ब्योरा
बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में चकबंदी के अधीन सभी 14 गांवों के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। इन सभी गांवों के किसान मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल को ऑफ लाइन दर्ज करवा सकेंगे। विधायक नैना चौटाला ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में किसानों की मांग रखते हुए कहा कि बाढड़ा के 14 गांवों में चकबंदी का कार्य पूरा नहीं होने के कारण जमाबंदी ऑनलाइन नहीं हो पाई है। इसके कारण किसान को फसल बिक्री के लिए पोर्टल पर रिकॉर्ड दर्ज कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक नैना चौटाला को प्रदेश सरकार ने आश्वस्त किया है कि अब चकबंदी अधीन किसानों को ऑफलाइन फसल का रिकॉर्ड दर्ज करने का भी विकल्प दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें