डीसी मुनीश शर्मा से मुलाकात करते बैडमिंटन एसोसिएशन के सदस्य। स्रोत : एसोसिएशन
- बैडमिंटन एसोसिएशन हर साल दादरी में आयोजित कराती है जिला स्तरीय टूर्नामेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से हर साल आयोजित किए जाने वाले सालाना टूर्नामेंट की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसमें हर उम्र के खिलाड़ी भाग लेते हैं। आज कई खिलाड़ी प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस साल जून में यह स्पर्धा करवाई जाएगी।
जिलास्तरीय टूर्नामेंट के आयोजन के लिए शनिवार को प्रतिनिधिमंडल ने जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के चीफ पैट्रन व जिला उपायुक्त आईएएस मुनीश शर्मा के साथ कैंप ऑफिस में मुलाकात की। इसमें जिलास्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के बारे में विचार-विमर्श किया गया। साथ ही टूर्नामेंट की रूपरेखा तैयार की गई।
जिला उपायुक्त के समक्ष एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रस्तावित तारीखें रखीं और आयोजन पर चर्चा की। जिला उपायुक्त मुनीश शर्मा ने सभी सदस्यों की हौसलाफजाई कर उनकी सराहना की और इसी तरह कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर संरक्षक हरीशचंद्र गोदारा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुरेश गोयल, आईसी जैन, उपप्रधान सुनील गर्ग, महासचिव लोकेश गुप्ता, नवीन सैनी, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।