फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सरकार से किस्त नहीं मिली पूरी, अपनी छत की हसरत अधूरी

Sat, 24 May 2025 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर के कबीर नगर क्षेत्र में तीसरी किस्त नहीं मिलने के कारण मकान की छत पर लगाई सीमेंट की चद्दरें
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन

फोटो: 19
शहर के कबीर नगर क्षेत्र में तीसरी किस्त नहीं मिलने के कारण मकान की छत पर लगाई गईं सीमेंट की चादरें। संवाद

फोटो: 20
वाल्मीकि नगर में दूसरी किस्त न मिलने से अधर में पड़ा मकान का निर्माण कार्य। संवाद
फोटो: 21
कमला देवी।
फोटो: 22
नीलम देवी।
फोटो: 23
सुरेश कुमार।
- प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के आवेदकों को अब तक पहली, दूसरी और तीसरी किस्त मिलने का इंतजार, कोई किराये के मकान में रहने के लिए विवश तो किसी का मकान बे-छत
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के आवेदकों को लंबा समय बीतने के बाद भी सहायता राशि की किस्तें नहीं मिली हैं। इससे उनकी अपनी छत की हसरत अधूरी है। आवेदकों का कहना है कि नगर परिषद कार्यालय में उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। दूसरी ओर, आर्थिक मदद की आस में पुराना मकान तोड़ने के बाद कोई किराये का कमरा लेकर रह रहा है तो किसी का मकान बिना छत का है।
विज्ञापन

पांच साल पहले अपने घर का सपना लेकर शहर के 1281 लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किए थे। एजेंसी ने योजना संबंधी दस्तावेज पूरे नहीं होने का हवाला देकर 920 लोगों के आवेदन रद्द कर दिए। वहीं, नगर परिषद के अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने शहर में 170 लाभार्थियों को योजना का लाभ देकर उनके मकान बनवाए हैं।
दूसरी ओर 361 आवेदकों में से 56 ऐसे हैं, जिन्हें एक भी किस्त नहीं मिली है। वहीं, 224 आवेदकों को दूसरी किस्त ही मिल पाई है। अब उन्हें छत लगाने का काम पूरा कराने के लिए तीसरी किस्त आने का इंतजार है। इस समय 280 आवेदकों को योजना के तहत सहायता राशि की किस्त मिलने का इंतजार है।


- किसी का सामान खुले में तो कोई किराये के कमरे में दिन काटने के लिए मजबूर
1- बारिश के दिनों में घर के अंदर तक पहुंच जाता है पानी
- वार्ड-12 निवासी कमला देवी ने बताया कि उन्होंने 4 साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था। उन्हें अब तक दो ही किस्तें मिल पाईं हैं। अंतिम किस्त नहीं मिलने के कारण मकान की छत का कार्य नहीं हो पाया है। सिर छिपाने के लिए मजबूरन पक्की छत की जगह सीमेंट की चादरें लगाईं गई हैं। बारिश के दौरान छत से पानी टपकता है। वहींए रसोई का सामान भी बिना छत के खुले में पड़ा हुआ है।

2- एक ही किस्त हुई जारी, किराये के मकान में रहना मजबूरी
वाल्मीकि नगर निवासी प्रमेंद्र कुमार का कहना है कि नगर परिषद में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए दो साल पहले आवेदन किया था। इस दौरान नगर परिषद की ओर से जल्दी आर्थिक मदद देने का नाम लेकर पुराने मकान को तोड़वा दिया गया था। परिषद की ओर से मात्र एक किस्त देने के बाद मकान बनाना शुरू कर दिया, लेकिन, दूसरी और तीसरी किस्त नहीं मिलने के कारण छत के साथ अन्य कार्य भी नहीं हो पाए हैं। किराये के मकान में रहने की मजबूरी है।

3-कर्जा लेकर पूरा किया मकान का काम, कर्जदार कर रहे परेशान
वार्ड-12 निवासी शांति देवी की पुत्रवधू नीलम ने बताया कि एक साल पहले आवेदन करने के बाद जनवरी 2025 में पहली किस्त प्राप्त हुई थी। इसके बाद उन्होंने जर्जर मकान तोड़ दिया था, ताकि, नया मकान बना सकें। नगर परिषद की ओर से किस्तें जारी करने में देरी होने के बाद उन्होंने रुपये उधार लेकर मकान का पूरा कार्य करवा लिया है। अब बकाया किस्तें नहीं मिलने के कारण कर्ज के साथ ब्याज भी बढ़ता जा रहा है।

4- तीसरी किस्त के लिए लगातार लगा रहा हूं चक्कर
सुरेश ने बताया कि वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने के दो साल बाद उन्हें मकान बनाने के लिए पहली किस्त दी गई थी। वहीं, इसके डेढ़ साल बाद दूसरी किस्त आवंटित की गई थी। तीसरी किस्त के लिए लगातार नगर परिषद कार्यालय के चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन, कोई फायदा नहीं हुआ। रुपये उधार लेकर मकान का बचा हुआ कार्य पूरा करवाना पड़ा। विभाग के अधिकारी मकान को रंग-रोगन का कार्य पूरा कराने की शर्त लगाकर तीसरी किस्त देने में आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन



वर्सन:
मेरे संज्ञान में ऐसा मामला नहीं है। अगर आवेदकों को किस्तें जारी नहीं हुईं हैं तो संबंधित अधिकारी से जानकारी ली जाएगी। प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द अड़चनों को दूर करवाकर आवेदकों के खातों में किस्तें जारी करवा दी जाएं।
-बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, दादरी नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें