फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबीता फोगाट का पश्चिम बंगाल की सीएम पर तंज: X पर पोस्ट कर लिखा- ममता दीदी को सद्बुद्धि दे गंगा मैय्या

Wed, 19 Feb 2025 03:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

महाकुंभ के विहंगम दृश्य में सामाजिक समरसता और एकता की झलक दिख रही है। उसे मृत्युकुंभ कहना खुद पाप की धारा में प्रवाहित होने जैसा है। गंगा मैय्या इन्हें सद्बुद्धि दे।
विज्ञापन
बबीता फोगाट की ओर से फेसबुक पर डाली गई पोस्ट। - फोटो : इंटरनेट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहने के बयान पर भाजपा नेता एवं दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने कटाक्ष किया है। बबीता ने फेसबुक पर इसे लेकर पोस्ट डाली। इसमें लिखा कि महाकुंभ को मृत्युकुंभ बताने वाले को गंगा मैय्या सद्बुद्धि दे।

विज्ञापन


बता दें कि महाकुंभ में हुईं मौतों पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बयान दिया था। इसमें उन्होंने महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहा था। उनके इस बयान पर कटा करते हुए बबीता फोगाट ने मंगलवार रात फेसबुक पर पोस्ट की।

इसमें लिखा कि- करोड़ों हिंदू श्रद्धालुओं की आस्था का मजाक उड़ाते हुए किसी एक वर्ग को खुश करने के उद्देश्य से ममता दीदी ने अपनी क्रूरता दिखाई है और इसके लिए देश कभी माफ नहीं करेगा। महाकुंभ सिर्फ स्नान नहीं बल्कि मुक्ति का मार्ग है। महाकुंभ के विहंगम दृश्य में सामाजिक समरसता और एकता की झलक दिख रही है। उसे मृत्युकुंभ कहना खुद पाप की धारा में प्रवाहित होने जैसा है। गंगा मैय्या इन्हें सद्बुद्धि दे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ममता बनर्जी के बयान पर अनिल विज का पलटवार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हालिया बयान पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विपक्ष पर सनातन धर्म को निशाना बनाने का आरोप लगाया और कहा कि जैसे-जैसे सनातन धर्म बड़े पैमाने पर उभर रहा है, विपक्षी दलों की बेचैनी बढ़ती जा रही है।

अनिल विज ने कहा हमारे देश का विपक्ष लगातार सनातन धर्म पर हमला कर रहा है। अब जब सनातन पूरी ताकत से उभर रहा है, तो इन विपक्षी दलों की नींद उड़ गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें