फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Sun, 16 Nov 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा सरकार की ओर से भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालयों में जागरूकता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल के निर्देशन में जिला के समस्त स्कूलों में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित निबंध लेखन सहित अन्य प्रतियोगिताएं करवाई गईं।

जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस पर जिलेभर के स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम किए गए। भगवान बिरसा मुंडा एक महान योद्धा होने के साथ-साथ समाज सुधारक भी थे। उन्होंने आदिवासी समाज में जागृति लाने का कार्य किया। वहीं समाज के समस्त लोगों में प्रकृति से प्रेम करने की अलख भी जगाई। विद्यार्थियों को संत और वीर-महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए उनके विचारों का जीवन में अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि हमें भी पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे और प्रकृति के दोहन को रोकना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की ओर से प्रकृति प्रेमी, आदिवासी समाज में जागरूकता की अलख जगाने वाले भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित निबंध लेखन, भाषण व कविता आदि प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। विद्यालयों में सांस्कृतिक और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। विद्यार्थियों को जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें