फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान से पहली रात शराब बांटने का प्रयास, तीन वाहनों से 125 बोतल शराब और 9 बियर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। मतदान से पहली रात शहर में शराब बांटने के प्रयास जमकर किए गए। इसकी बानगी इसी बात से पता चलती है कि पुलिस टीमों ने तीन वाहनों से अंग्रेजी व देसी शराब की 125 बोतलें और 9 बियर बरामद की हैं। दो वाहन सवारों को तो पुलिस ने काबू कर लिया जबकि तीसरा आरोपी शराब और वाहन छोड़कर फरार हो गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ सिटी थाने में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस उनसे बरामद शराब की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानिए कहां से हुई किसकी गिरफ्तारी, कितनी बोतल शराब हुई बरामद
केस : 1 - वाल्मीकि नगर से कार सवार काबू, 43 बोतल शराब व 9 बियर बरामद
पुलिस टीम ने वाल्मीकि बस्ती में खड़ी एक कार से बिना लाइसेंस और परमिट की अंग्रेजी व देसी शराब समेत बियर की बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया और उसकी पहचान वाल्मीकि बस्ती निवासी प्रशांत उर्फ अंकित के रूप में हुई है। उसके खिलाफ सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि शनिवार शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वाल्मीकि नगर में एक युवक अपनी कार में अवैध शराब रखे हुए है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार सवार युवक को संदेह के आधार पर काबू कर लिया। तलाशी लेने पर कार से अंग्रेजी शराब की 12 बोतलें और देसी शराब की 31 बोतलें व 9 बियर बरामद हुईं।
केस : 2 - पुलिस को देखकर शराब की पेटियों को कार में छोड़ भागा युवक
रोहतक रोड पर शनिवार देर शाम एक युवक पुलिस टीम को देखकर अपनी कार छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने कार और शराब को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और इस संबंध में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक अपनी स्विफ्ट में अवैध शराब लिए हुए है और वो कुछ देर में रावलधी चौक से दादरी की तरफ आएगा। इस आधार पर पुलिस ने रोहतक रोड पर दबिश दी और सामने से आ रही एक स्विफ्ट को रुकवाने का प्रयास किया तो उसका चालक कार छोड़कर भाग गया। जांच के दौरान कार से अंग्रेजी शराब की 24 और देसी शराब की 36 बोतलें बरामद हुईं। सिटी थाना पुलिस शराब और कार को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

केस : 3 - बाइक सवार से अंग्रेजी शराब की 12 बोतलें बरामद, केस दर्ज
कबीर नगर निवासी एक युवक को पुलिस ने 12 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा है। उसके खिलाफ सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कबीर नगर निवासी जोगेंद्र सिंह अपनी बाइक पर अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की पेटी ला रहा है और कुछ देर में वह चंपापुरी क्षेत्र से गुजरेगा। इस आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर बाइक पर आ रहे एक शख्स को रुकवाकर पीछे रखी गत्ते की पेटी की तलाशी तो अंग्रेजी शराब की 12 बोतलें बरामद हुईं। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने आरोपी को काबू कर लिया। उसके खिलाफ सिटी पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।
पुलिस ने इस संबंध में तीन केस दर्ज किए हैं। शराब को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जाएगा कि आरोपी शराब कहां से और किसके लिए लाए थे और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- रामसिंह, सिटी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें