फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आठ गांवों में शराब ठेका बंद करने के लिए प्रशासन को प्रस्ताव सौंपेगी अठगामा खाप

Sat, 01 Mar 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव महराणा में बैठक करते हुए अठगामा खाप पदाधिकारी। स्रोत: खाप
विज्ञापन
फोटो-39
विज्ञापन

गांव महराणा में बैठक करते अठगामा खाप के पदाधिकारी। स्रोत : खाप
- शनिवार को पातुवास और महाराणा गांव में पहुंचे खाप के पदाधिकारी, ग्रामीणों से सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा कर ठीक कदम उठाने के लिए किया प्रेरित

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सर्वजातीय अठगामा खाप घसौला की कार्यकारिणी ने शनिवार को गांव पातुवास व महराणा में पंचायत की। इसमें समाज में फैलीं कुरीतियों व बुराइयों को लेकर ग्रामीणों से बातचीत की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान रणबीर सिंह ने की। इसमें खाप के अधीन आने वाले आठों गांवों में शराब ठेके बंद कराने के लिए प्रशासन को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया।
बैठक में दोनों गांवों से सबसे पहले डीजे बजाने पर प्रतिबंध व युवाओं में फैल रही नशे की आदत व शराब के ठेकों को आठों गांवों में बंद कराने की मांग उठी। इसके लिए पंचायतों की ओर से प्रशासन को प्रस्ताव भेजने का सुझाव दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, गांवों में अवैध शराब या मादक पदार्थ बेचने और खरीदने वालों पर नजर रखने और प्रशासन को सूचित करने का निर्णय भी लिया गया। इसके लिए बाकायदा युवाओं की कमेटी बनाने का प्रस्ताव रखा गया।
बैठक में समाज में अवैध रिश्ते, लिव-इन-रिलेशनशिप या गुहांड़ व एक गोत्र में रिश्ते न करने और इसके लिए माता-पिता की सहमति अनिवार्य करने पर भी मंथन किया गया। अंत में गांव की अन्य सामूहिक समस्याओं में खाप पंचायतों व गांवों का सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में सचिव करतार सिंह, कोषाध्यक्ष राजबीर सिंह, संरक्षक धर्मपाल, प्रेस प्रवक्ता राजीव यादव ने अपने विचार रखें। इीस दौरान सरपंच गुणपाल, दलजीत, कृष्ण कुमार, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें