फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आशीष बने फ्लाइंग ऑफिसर,स्वॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित

Tue, 16 Jun 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
फ्लाइंग ऑफिसर आशीष कुमार यादव को सम्मानित करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव अचीना निवासी आशीष कुमार यादव भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। आशीष का चयन इससे पूर्व मर्चेंट नेवी में थर्ड ऑफिसर के रूप में हुआ था। इसके बाद उन्होंने सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर ओटीए (ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी) इंडियन आर्मी में भी स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मेहनत और प्रतिभा के बल पर उन्होंने भारतीय वायुसेना अकादमी में फ्लाइंग ब्रांच में चयन हासिल किया। पायलट कोर्स में फाइटर पायलट के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया। शनिवार को एयर फोर्स अकादमी, डुंडीगल, हैदराबाद में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आशीष कुमार यादव को सम्मानित किया।
प्रशिक्षण के दौरान आशीष ने एक के बाद एक कई प्रतिष्ठित उपलब्धियां हासिल की। उन्हें समग्र योग्यता (ओवरऑल मेरिट) में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर राष्ट्रपति के हाथों प्रेसिडेंट्स प्लाक से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें नवानगर स्वॉर्ड ऑफ ऑनर प्रतिष्ठित सम्मान भी मिला जो सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर कैडेट को प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन

आशीष ने फ्लाइंग प्रशिक्षण, ग्राउंड सब्जेक्ट्स व फाइटर स्ट्रीम में भी प्रथम स्थान हासिल कर अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया। गांव अचीना के सरपंच सुरेंद्र सिंह, नंबरदार उमेद सिंह, पवन कुमार लेक्चरर, दीपक लांबा, नरेंद्र, निरंजन, सचिन शर्मा, संदीप, प्रदीप ठेकेदार, रामबीर, प्रेम सिंह आदि ने फ्लाइंग ऑफिसर आशीष यादव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता गांव और क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी।
ग्रामीणों ने कहा कि आशीष यादव की उपलब्धियां यह संदेश देती हैं कि यदि युवा लक्ष्य निर्धारित कर पूरी निष्ठा और मेहनत से प्रयास करें तो वे देश की सर्वोच्च सेवाओं में स्थान बनाकर अपने माता-पिता, गांव और राष्ट्र का गौरव बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें