फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सरसों की आवक ने पकड़ा जोर, सुबह 4 बजे अनाज मंडी पहुंचे किसान, दोपहर 12 बजे शुरू हुई खरीद

Wed, 03 Apr 2024 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में बनाए गए खरीद केंद्रों पर अब सरसों की आवक ने जोर पकड़ लिया है, जबकि गेहूं की आवक अभी शून्य है। दूसरी ओर आवक के मुकाबले सरसों खरीद प्रक्रिया धीमी चल रही है। मंगलवार की बात करें तो किसान सुबह 4 बजे मंडी पहुंचना शुरू हो गए, जबकि खरीद दोपहर 12 बजे शुरू की गई।
विज्ञापन

ऐसे में किसानों को सात से आठ घंटे इंतजार करना पड़ा।मंडी के बाहर ट्रैक्टरों की 1.6 किलोमीटर लंबी कतार लग गई। कतार एकतरफ नई सब्जी मंडी तक तो दूसरी ओर ऑयल मिल तक पहुंच गई। दोपहर 12 बजे खरीद शुरू होने के बाद ही किसानों को राहत मिल पाई।
मंगलवार को 15000 क्विंटल सरसों की आवक हुई, जिसमें से 12209 क्विंटल की खरीद की गई। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को आवक और खरीद बढ़ी है। मंगलवार को 537 किसानों ने सरसों बेची, जबकि अब तक 655 किसान सरसों बेच चुके हैं। दूसरी ओर झोझूकलां में अभी सरसों की खरीद शुरू नहीं हो पाई है। वहीं, खरीद एजेंसी के अधिकारियों की मानें तो बुधवार से झोझूकलां में भी सरसों की खरीद शुरू करवाने की तैयारी है।
विज्ञापन



मैनेजर की देखरेख में करनी चाही खरीद, आढ़तियों ने जताया ऐतराज
दी जमींदारा सोसायटी अधिकारियों ने सरसों की साफ-सुथरी ढेरी खरीदने के लिए स्टेट वेयर हाउस मैनेजर की देखरेख में खरीद करनी चाही। आढ़तियों को ये व्यवस्था रास नहीं आई और उन्होंने दबी जुबान इसका विरोध किया। इसके चलते मैनेजर लौट गए।


किसान बोले- समय से शुरू होनी चाहिए खरीद
सरसों खरीद मनमाफिक समय पर की जा रही है। सुबह चार बजे दादरी मंडी पहुंचा था, जबकि खरीद दोपहर 12 बजे शुरू हो पाई। करीब आठ घंटे ट्रैक्टर पर बैठक खरीद शुरू होने का इंतजार किया।
कर्मबीर, खेड़ी बूरा

किसान सुबह घर से भूखा पेट मंडी आता है ताकि समय पर उपज बेचकर घर जा सके। दूसरी ओर दादरी मंडी में सरसों की खरीद दोपहर तक शुरू की जा रही है। इससे किसानों को दिक्कत होती है।नवीन, ढाणी फौगाट

:::::::::::::::::::::::::::::::::::::
बाढड़ा मंडी में 2180 किसानों को जारी हुए गेट पास, 5200 क्विंटल सरसों खरीदी

बाढड़ा। अनाज मंडी में सरसों खरीद के लिए मंगलवार तक 2180 किसानों को गेटपास जारी किए गए। मंडी में अब तक 45 हजार से अधिक क्विंटल सरसों पहुंच चुकी है। आढ़तियों ने जिला प्रशासन से उठान कार्य में तेजी लाने की मांग की है। मौसम में बदलाव से चिंतित किसान अब खेत से सीधे ही सरसों मंडी में लेकर पहुंच रहे हैं। मंगलवार तक 2180 किसानों को गेट पास जारी किए गए हैं। शेड के नीचे व खुले में सरसों नजर आ रही है। आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष हनुमान शर्मा व किसानों ने एसडीएम व मार्केट कमेटी अधिकारियों को मंडी परिसर में जगह की कमी को देखते हुए खरीदी गई सरसों का उठान करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि तीन दिन में मात्र 350 क्विंटल सरसों का ही उठान हो चुका है। मार्केट कमेटी के मंडी सुपरवाइजर सतीश हुड्डा ने बताया कि मंडी में कुल 45 हजार क्विंटल सरसों की आवक हुई है। इसमें से 5200 क्विंटल सरसों की खरीद हुई है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे फसल को सुखाकर मंडी में लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें