फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री से सम्मानित होने वाला ड्रग इंस्पेक्टर रिश्वत मामले में एक दिन के पुलिस रिमांड पर

Sat, 17 May 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
8 मार्च को महिला दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ वि​भिन्न जिलो के ड्रग इंस्पेक्टर जिन
विज्ञापन
चरखी दादरी। आठ मार्च को महिला दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हाथों सम्मानित होने वाले दादरी ड्रग इंस्पेक्टर तरुण भारद्वाज को दादरी एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने एक दिन के रिमांड पर लिया है। उसे वीरवार को करनाल एसीबी ने मेडिकल स्टोर संचालक से रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया। उसके अलावा दो आरोपियों दादरी निवासी अभिमन्यु और बेरला निवासी साहिल को भी काबू कर एसीबी ने न्यायालय के आदेश पर भिवानी जेल भेज दिया।
विज्ञापन

तरुण भारद्वाज की करीब एक साल पहले ही दादरी जिले में ड्रग इंस्पेक्टर के तौर पर तैनाती हुई थी। अभी उसका प्रोबेशन पीरियड चल रहा है। इसी बीच एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल यूनिट ने उसे रिश्वत प्रकरण में दबोच लिया। खास बात यह है कि उस दौरान वह मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के साथ चरखी दादरी जिले के गांव मोरवाला में रेड करने गया था। कार्रवाई के बीच में ही एसीबी टीम उसे पकड़कर ले गई। इसके बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने नारनौल ड्रग इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार को मौके पर बुलाकर कार्रवाई पूरी की।
दरअसल, रानीला में मेडिकल स्टोर चलाने वाले झज्जर जिले के खेड़ी होस्दापुर ने एसीबी को शिकायत दी थी। इसमें ड्रग इंस्पेक्टर पर दलाल के जरिये रेड के बाद एक लाख की रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 70 हजार वह पहले दे चुका है। अभिमन्यु नामक युवक को 30 हजार देते ही एसीबी ने रेड मार दी।
विज्ञापन

अभिमन्यु के बाद ड्रग इंस्पेक्टर तरुण भारद्वाज और फिर एक अन्य दलाल बेरला निवासी साहिल को दबोचा गया। वहीं, ड्रग इंस्पेक्टर तरुण भारद्वाज को मुख्यमंत्री ने 8 मार्च को महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उसके सराहनीय प्रयासों के लिए सम्मानित किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें