फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पेनाल्टी शूट आउट में आर्मी रुड़की ने प्रेमनगर को दी शिकस्त

विज्ञापन
गांव अचीना में आयोजित हॉकी मैच में खेलते हुए एसडीएम अनिल यादव - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। बाबा रामस्वरूप नाथ खेल समिति के तत्वावधान में अचीना में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की हॉकी स्पर्धा में रविवार को भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। आर्मी रुड़की की टीम ने पेनल्टी शूट आउट में प्रेमनगर को शिकस्त दी। वहीं, दूसरे दिन भी खराब मौसम के चलते खेल प्रभावित रहा और इसके चलते अब सोमवार को स्पर्धा का समापन किया जाएगा। इससे पहले प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार रविवार को समापन किया जाना था।
विज्ञापन

स्पर्धा के तीसरे दिन रविवार को पहला मैच एमआईआरसी अहमदनगर व हर-हर एकेडमी सोनीपत के मध्य खेला गया जिसमें एमआईआरसी अहमद नगर ने 4-3 के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरा मैच जयभारत दिल्ली व घरोंडा के बीच खेला गया जिसमें जयभारत दिल्ली 3-2 के स्कोर से विजयी रही। गांव बोहर व बापोड़ा के बीच हुए मैच में बोहर 1-0 के स्कोर से विजयी रहा। गांव अचीना की-ए टीम व सिही फरीदाबाद के बीच हुए मैच में अचीना-ए 1-0 के अंतर से जीता। अचीना टीम के कप्तान एवं बहादुरगढ़ एसडीएम अनिल कुमार यादव ने टीम में खेलते हुए उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। एसडीएम ने टीम का कुशल नेतृत्व करते हुए टीम को विजय दिलवाई।
इसी प्रकार एक अन्य मैच आर्मी टीम रुड़की व प्रेमनगर के बीच खेला गया जिसमें आर्मी रुड़की ने पेनल्टी शूट आउट में 3-1 के स्कोर से जीत हासिल की। साई कुरुक्षेत्र व नरवाना के बीच खेले गए मैच में नरवाना की टीम ने 1-0 से जीत हासिल की। जयभारत दिल्ली व शाहाबाद के बीच हुए मैच में शाहबाद ने 2-1 के स्कोर से जीत हासिल की।
विज्ञापन

- दिन के अंतिम मैच में भी तीजा रुड़की
रविवार का अंतिम मैच आर्मी रुड़की व बौंदकलां के बीच खेला गया जिसमें आर्मी रुड़की ने रोमांचक मैच में एक गोल से जीत दर्ज की। सरपंच सुरेंद्र सिंह व हितेश ने बताया कि खराब मौसम के चलते प्रतियोगिता के सेमीफाइल, फाइनल और तीसरे व चौथे स्थान के मुकाबले नौ जनवरी को होंगे।
प्रतियोगिता में रहे मौजूद
इस अवसर पर विक्रम, अशोक, राजकुमार प्रेमनगर, बब्बू, राकेश, राजेंद्र, रमेश, विजय कुमार, ब्रह्मप्रकाश, तेज कुमार, देवेंद्र भागेश्वरी, अलकेश कुमार, हितेश कुमार, सरपंच सुरेंद्र, प्रेम नंबरदार, सत्ते ठेकेदार, रतन सिंह, मंगल सिंह पंच, सतेंद्र डीपीई, कुलदीप पीटीआई, नरेंद्र, अतुल कुमार, सूबेदार मेजर ब्रह्मप्रकाश, सत्य, सुरेंद्र, रमेश पंच, जितेंद्र, राणा, विजय सिंह, उमेद सिंह नंबरदार, रमेश, जसवंत, पुष्कर, सचिन शर्मा, निरंजन, सुशील कुमार, रवि, नवीन ठेकेदार, प्रदीप ठेकेदार, राजकुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें