फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Thu, 30 Oct 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग की ओर से राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार योजना 2026 के अंतर्गत ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित किए गए हैं।
उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। इन पुरस्कारों का उद्देश्य ई-गवर्नेंस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करना और प्रशासनिक सुधारों को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों द्वारा किए गए ई-गवर्नेंस से संबंधित नवाचारों और उत्कृष्ट पहल के नामांकन निर्धारित श्रेणियों में ऑनलाइन पोर्टल एनसीईजी.जीओवी.आईएन पर दर्ज करवाएं। नामांकन दर्ज करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें