चरखी दादरी। जनता महाविद्यालय में कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ की ओर से जिला स्तरीय कानूनी साक्षरता संबंधी गतिविधियां करवाईं गईं। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह का मार्गदर्शन रहा।
भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था की उपयोगिता विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें परविंदर जनता कॉलेज, साहिल नवांकुर राजकीय पीजी कॉलेज, रोहित कुमार जनता कॉलेज ने क्रमशः प्रथम, दूसरा, तृतीय स्थान पाया l सदन की राय में भारत में लोकतंत्र सफल है विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसके पक्ष में खुशी एपीजे सरस्वती कॉलेज प्रथम, साक्षी जनता महाविद्यालय दूसरे, यशवीर गवर्नमेंट पीजी कॉलेज ने तीसरा स्थान पाया। वाद-विवाद के विपक्ष में श्यामसुंदर जनता कॉलेज प्रथम, किरण एपीजे सरस्वती कॉलेज ने दूसरा और शोभा राजकीय पीजी कॉलेज ने तीसरा स्थान पाया।
पेंटिंग में दीपांशी एपीजी सरस्वती कॉलेज प्रथम, पूजा राजकीय महिला महाविद्यालय बाढड़ा द्वितीय, शीतल गवर्नमेंट कॉलेज कादमा तृतीय रहीं। कविता पाठ में साहिल नवांकुर गवर्नमेंट पीजी कॉलेज प्रथम, जगवंती जनता कॉलेज द्वितीय, कीर्ति एपीजे सरस्वती कॉलेज ने तीसरा स्थान पाया।
निबंध लेखन में जगवंती जनता कॉलेज प्रथम, किरण महिला महाविद्यालय झोझूकलां द्वितीय, ज्योति राजकीय महिला महाविद्यालय बाढड़ा तृतीय रहीं। नारा लेखन प्रतियोगिता में नेहा एपीजे सरस्वती कॉलेज प्रथम, पूजा महिला महाविद्यालय झोझूकलां द्वितीय, शिखा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय तृतीय रहीं। पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में साक्षी जनता कॉलेज प्रथम, हिमांशु जनता कॉलेज ने दूसरा स्थान पाया।
डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. रोशन लाल, प्रोफेसर हेमलता, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. नीरज गर्ग, डॉ. प्रीति गुप्ता, प्रो. कमलनयन, प्रो. अमनदीप सैनी, डॉ. शुभम, डॉ. मंजीत मान निर्णायक रहे। आयोजन में प्रो. अजय, प्रो. संगीता, प्रो. मीनाक्षी, डॉ. सुरेश, प्रो. निशा ने सहयोग किया।