फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हुडा सेक्टर-9 में 2.11 करोड़ से विकसित होगा पार्क

Mon, 26 Feb 2024 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा सत्र में अपनी बात रखतीं विधायक नैना सिंह चौटाला। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। विधानसभा बजट सत्र में सोमवार को शहरवासियों को एक और नए पार्क की सौगात मिली है। विधायक नैना चौटाला की ओर से लगाए गए प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहर में नए पार्क के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा में घोषणा करते हुए बताया की एचएसवीपी की ओर से 2.11 करोड़ की लागत से शहर के हुडा सेक्टर-9 में चौधरी देवीलाल पार्क को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक नैना सिंह चौटाला ने बताया कि प्रदेश सरकार ने शहरवासियों की बड़ी मांग को पूरा करते हुए शहर में नए पार्क के निर्माण की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि जननायक चौधरी देवीलाल के नाम से बनने वाले इस पार्क में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विधायक ने विधानसभा में दादरी शहर की परिधि को बढ़ाने के लिए सरकार से जवाब मांगा। विधायक नैना सिंह चौटाला के प्रश्न के उत्तर में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने बताया कि दादरी शहर की सीमाएं वर्ष 1980 में तय की गई थी। शहर की सीमाओं की वृद्धि करना तर्कसंगत है। नगर परिषद की ओर से 13 फरवरी 2024 को शहर की परिधि बढ़ाने के लिए प्रस्ताव पास किया है। जिला उपायुक्त की कमेटी सभी आवश्यक मानदंडों की जांच के बाद नगर परिषद की ओर से पास किए प्रस्ताव पर सरकार दादरी शहर की सीमाओं को बढ़ाने की अनुमति प्रदान करेगी।
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा सत्र में अपनी बात रखतीं विधायक नैना सिंह चौटाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें