फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्ट हाउस का रास्ता बंद करने पर बिफरे पार्षदों और दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। नगर के पार्षदों, दुकानदारों व सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने रेलवे रोड व पुरानी सब्जी मंडी को जाने वाले रेस्ट हाउस के रास्ते को खुलवाने की मांग की है। बंद गेट के सामने रोष प्रकट करते हुए इन लोगों ने प्रशासन से रास्ता खुलवाने की गुहार लगाई है ताकि आमजन को आवागमन में परेशानी न होने पाए। वार्ड 20 से महिला पार्षद के पति वीरेंद्र सांगवान चरखी ने बताया कि प्रशासन को दो दिन का समय दिया गया है। अगर दो दिन में कोई कार्रवाई नहीं होती तो अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान जय भगवान मस्ताना, पार्षद मनोज वर्मा, पूर्व पार्षद रोहित राजपूत, दुकानदार लक्की सैनी, सुरेश पांडवान, जगदीश मिस्त्री, कुलदीप सिंह, बलवंत सिंह, प्रेम गोयल, गोविंद स्वामी, दिनेश गर्ग, राम अवतार सैनी, अर्जुन, मुकेश, संजय, बनवारी, हरीश ने कहा कि पिछले कई सालों से यह मार्ग आमजन की सुविधा के लिए उपलब्ध रहा है, लेकिन प्रशासन ने इसे मनमाना रवैया अपनाते हुए अब बंद कर दिया है। इस मार्ग से रोजाना काफी संख्या में श्रद्धालु रेस्ट हाउस मंदिर जाते हैं। रेलवे यात्री, पुरानी अनाज मंडी, सब्जी मंडी में आने वाले ग्राहक, विद्यार्थी व अभिभावक इसी मार्ग से गुजरते रहे हैं। रास्ता बंद होने पर अब लोगों को लंबी दूरी तय करके जाना पड़ता है। इन लोगों ने प्रशासन को दो दिन का समय दिया है उसके बाद खुद ही यह रास्ता खोलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें