फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 15 सूत्रीय लंबित मांगें पूरी न होने से कर्मचारियों में रोष

विज्ञापन
सर्व कर्मचारी संघ की बैठक में शामिल कर्मचारी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। सर्व कर्मचारी संघ की बैठक स्थानीय कार्यालय में जिला प्रधान कृष्ण ऊण की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बतौर मुख्य वक्ता राज्य कोषाध्यक्ष सुखदर्शन सरोहा ने बैठक में शिरकत की। सुखदर्शन ने कहा कि कर्मियों ने विधानसभा चुनावों से पहले सरकार को 15 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा था।
विज्ञापन

इन पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। जिला प्रधान ने कहा कि दादरी ब्लॉक में ऑडिट प्रक्रिया अभी भी अधूरी है। राजकुमार घिकाड़ा ने कहा कि 28 नवंबर को सेवानिवृत्त कर्मियों का खंड बौंदकलां, झोझूकलां व जिला कार्यकारिणी का सम्मेलन दादरी में ही करवाया जाएगा।
जितेंद्र ने कहा कि बाढड़ा खंड का ऑडिट करवाने के लिए कार्य किया जा रहा है। खंड प्रधान प्रविंद्र भांडवा ने कहा कि दादरी में कोई कापी संघर्ष फंड जारी नहीं हो सका है। बैठक में तय हुआ कि जिले का कन्वेंशन सात दिसंबर को प्रात 11 बजे सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में होगा। उसी दिन खंड दादरी प्रधान चुनाव भी होगा। इस दौरान यशपाल सांगवान, बिजली बोर्ड प्रधान ओमवीर कालेहर, सूर्यप्रकाश, सतबीर सरोहा, रामपाल झोझूकलां, सन्नी, जगदीप, जितेंद्र, सुभाष फौजी, दलबीर डोहकी, सत्येंद्र, महाबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें