फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने पांच फरवरी तक बढ़ाई हड़ताल

विज्ञापन
पांच फरवरी तक हड़ताल बढ़ाने की लिखित सूचना विभाग को सौंपते हुए आंगनबाड़ी वर्कर्स का प्रतिनिधिम? - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर का धरना मंगलवार को 49वें दिन भी जारी रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष का इजहार किया। धरने की अध्यक्षता रामअवतारी ने की जबकि संचालन प्रेम कुमारी व जिला सचिव अनिल श्योराण ने संयुक्त रूप से किया गया।
विज्ञापन

जिला प्रधान सुनीता रामबास ने बताया कि आंगनबाड़ी वर्कर्स ने हड़ताल पांच फरवरी तक बढ़ा दी है और इसकी जानकारी विभाग को दी गई है। जिला प्रधान ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तानाशाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगी। वह अपनी हकों की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं और ये मांगें सिरे चढ़ने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर कविता घसौला, अनीता भैरवी, राजेश नौसवा, मुन्नी दूधवा, सरोज, सुनीता, पतासकौर, उर्मिला चरखी, अनीता तिवला, निर्मला व उषा सांजरवास आदि आंगनबाड़ी वर्कर्स मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें