धान की झराई करते समय पंखे में साड़ी फंसने से बौंदकलां निवासी एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार गांव बौंदकलां निवासी किसान मुरलीधर शर्मा की पत्नी संतोष (65) सोमवार शाम को खेत में पंखे के सामने धान की झराई कर रही थी। अचानक से महिला की साड़ी पंखे में फंस गई और महिला चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उपचार के लिए उसे पीजीआईएमएस रोहतक लेकर पहुंचे और वहां उपचार के दौरान सोमवार रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक महिला के बेटे नरेंद्र के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।