फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर व 34 गांवों में विकास कार्यों के लिए डीएमएफ से स्वीकृत हुई 11.40 करोड़ रुपये की राशि : विधायक सुनील

Sun, 01 Mar 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
कैंप कार्यालय में आमजन की समस्याएं सुनतें विधायक सुनील सांगवान। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी के विधायक सुनील सांगवान ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से शहर तथा हलके के 34 गांवों के समग्र विकास कार्यों के लिए डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फंड (डीएमएफ) के तहत करीब साढ़े 11 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह धनराशि ग्रामीण एवं शहरी आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से जारी की गई है जिससे आम नागरिकों को बेहतर आवागमन और सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन

विधायक सुनील सांगवान ने रविवार को अपने कैंप कार्यालय में पंचायत प्रतिनिधियों से मुलाकात की और सरकार द्वारा जारी ग्रांट बारे जानकारी देते हुए गांवों के विकास को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों से आए लोगों की जन समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिए। विधायकने बताया कि कई गांवों और शहरी क्षेत्रों में गलियों को पक्का करने, पानी की टंकी, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, आंबेडकर भवन, धर्मशालाओं के निर्माण सहित स्कूलों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दादरी हलके में विकास को गति मिलेगी और अनेक परियोजनाओं को धरातल पर लागू किया जाएगा। विधायक ने उम्मीद जताई कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी अलग से राशि स्वीकृत किया जाएगा। उनका लक्ष्य विधानसभा क्षेत्र के हर गांव और हर वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराना है, ताकि किसी भी क्षेत्र को पीछे न रहना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर व गांव के लिए स्वीकृत राशि का विवरण
दादरी शहर : 145 लाख
पांडवान : 119 लाख
छपार : 82 लाख

बिरही कलां : 72.28 लाख
अटेला खुर्द : 60 लाख
रामपुरा : 55 लाख
अटेला नया : 50 लाख
लोहरवाड़ा : 50 लाख
मानकावास : 50 लाख
डोहका दीना : 50 लाख
तिवाला : 49.15 लाख
अटेला कलां : 34 लाख
बीड भैरवी : 30 लाख
फतेहगढ़ : 30 लाख
डुड़ीवाला किशनपुरा : 25 लाख
सांजरवास : 20.5 लाख
चरखी : 20 लाख
मोरवाला : 20 लाख
सौंफ : 20 लाख
फोगाट : 18.5 लाख
डोहका मौजी – 18.78 लाख
पैंतावास कलां – 17.28 लाख
बरसाना – 17 लाख
बौंद कलां – 14.5 लाख
अख्त्यारपुरा – 13.78 लाख
डुड़ीवाला नंदकरण – 13.78 लाख
डोहकी – 10 लाख
रासीवास – 9 लाख
नरसिंघवास – 9 लाख
रानीला – 2.5 लाख
समसपुर – 3.5 लाख
सांजरवास – 3.5 लाख
झिंझर – 3.5 लाख
भागवी – 3.5 लाख
कुल राशि – 1140.05 लाख रुपये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें