फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खेत में ट्रांसफार्मर लगाते समय हादसा, बेटे की मौत, पिता घायल

Wed, 31 Dec 2025 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी/बाढड़ा। चरखी दादरी जिले के गांव उमरवास में सोमवार को खेत में चेन पुली से बिजली का ट्रांसफार्मर लगाते समय हुए हादसे में बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता घायल हो गए। बेटे की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

गांव उमरवास निवासी मोनू शर्मा (31) और उनके पिता श्रीभगवान शर्मा खेत में बिजली का ट्रांसफार्मर लगवा रहे थे। निगम कर्मचारी चेन पुली की सहायता से पोल पर भारी भरकम ट्रांसफार्मर उठा रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रांसफार्मर पिता-पुत्र पर गिर गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को पहले दादरी और इसके बाद भिवानी शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार रात करीब 10:30 बजे मोनू शर्मा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि उनके पिता भर्ती हैं। चिकित्सकों के मुताबिक उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मृतक के भाई सुरेंद्र ने बताया कि वे तीन भाई-बहन हैं, जिनमें दो भाई और एक बहन शामिल हैं और सभी शादीशुदा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रांसफार्मर लगाते समय निगम कर्मचारियों की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।

बाढड़ा थाने के जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि मोनू शर्मा के शव का जिला नागरिक अस्पताल भिवानी में मंगलवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मृतक के भाई सुरेंद्र की शिकायत पर अज्ञात में निगम कर्मचारियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें