फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नागरिक अस्पताल में अमृत फार्मेसी स्टोर का हुआ शुभारंभ

Mon, 17 Aug 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
अमृत फार्मेसी स्टोर का उद्घाटन करतीं सांसद रेखा शर्मा। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने नागरिक अस्पताल के प्रांगण में ''अमृत'' फार्मेसी स्टोर का भव्य उद्घाटन किया गया। मेडिसिन्स एंड रिलायबल इम्प्लांट्स फॉर ट्रीटमेंट मरीजों के इलाज पर होने वाले व्यक्तिगत खर्च को कम और उन्हें सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

यह पहल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (भारत सरकार) के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम लाइफ केयर लिमिटेड द्वारा संचालित की जाती है। इस स्टोर पर 6,500 से अधिक दवाएं, इम्प्लांट्स, सर्जिकल डिस्पोजेबल और अन्य चिकित्सा सामग्रियां उपलब्ध रहेंगी। दवाओं और उपकरणों पर एमआरपी की तुलना में औसतन 50% से 60% तक की भारी छूट मिलेगी।
अमृत फार्मेसी ''जन औषधि'' केंद्र से भिन्न है। यह एक रिटेल फार्मेसी मॉडल है जो विशेष रूप से सरकारी चिकित्सा संस्थानों में स्थापित किया जाता है। इसमें सामान्य दवाओं के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता वाले इम्प्लांट्स और सर्जिकल कंज्यूमेबल्स का विस्तृत संग्रह उपलब्ध रहता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त मनदीप कौर, पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी भाजपा ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष सुनील इंजीनियर, सिविल सर्जन डॉ. नरेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष मान तथा डीएमएस डॉ. बिजेंद्र लाडवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें