फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शिविरार्थियों ने योग में दिखाए हैरतअंगेज करतब

Thu, 27 Jun 2024 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
प्रशिक्षण शिविर के समापन पर योग कला का प्रदर्शन करते प्रतिभागी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। चंपापुरी स्थित हिंदी संस्कृत गुरुकुल महाविद्यालय में आर्यवीर दल की ओर से आयोजित व्यायाम प्रशिक्षण एवं चरित्र निर्माण संस्कार शिविर का बुधवार को समापन हुआ। शिविरार्थियों ने योग में हैरतअंगेज करतब करके दिखाए। शिविर में गुरुकुल के संचालक आचार्य प्रवीण योगी का मार्गदर्शन और स्वामी सच्चिदानंद का सानिध्य रहा।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता धर्मपाल आर्य ने की, जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर रब्बू पंवार व विशिष्ट अतिथि विजय सांगवान मंदोला मौजूद रहे। राहुल आर्य और रोहित शास्त्री के नेतृत्व में शिविरार्थियों ने संगीत के साथ सर्वांगसुंदर व्यायाम, सूर्यनमस्कार, भूमि नमस्कार, नियुद्धम, लाठी, भाला, तलवार, चक्र, योगासन, योग पिरामिड, मलखंभ, जिम्नास्टिक व कमांडो आदि अनेक व्यायाम की कलाओं का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
रब्बू पंवार ने कहा कि आर्यवीरों के अनुशासित प्रदर्शन को देख यह तो स्पष्ट है कि इन 8 दिनों में इन आर्यवीरों ने बहुत ही सघन प्रशिक्षण प्राप्त किया है। गुरुकुल और आर्यवीर दल युवाओं को व्यायाम के साथ उनके चारित्रिक एवं बौद्धिक विकास के लिए बेहतरीन कार्य कर रहा है। इस अवसर पर अजय शास्त्री, सुरेंद्र शास्त्री, रविंद्र दगड़ोली, सुरेंद्र आर्य, राकेश, कुलदीप आर्य, तेजवीर आर्य, राजकुमार, सुनीता कासनी, सुखेंद्र, कर्मवीर व राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें