फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नहरों में मेन हेड से छोड़ा 1050 क्यूसेक पानी

Thu, 27 Jun 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले की नहरों में मेन हेड से 1050 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। नहरों में 27 जून को सुबह तक पानी पहुंच जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि नहराें में पानी आते ही सभी जलघरों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा। पंप हाउस पर मोटरों को दुरुस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस समय जिला के सभी जलघर पड़े हैं। लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। नहरों में 24 दिन बाद पानी छोड़ा गया है। जिलावासियों ने नहरी पानी की समयसारिणी में बदलाव करने की मांग की है ताकि पेयजल संकट की नौबत नहीं आए। लोगों का कहना है कि नहरों में 24 दिन में 16 दिन के लिए पानी छोड़ा जाता है, जबकि आज से नौ साल पहले 15 दिन में 15 दिन के लिए पानी छोड़ा जाता था। इससे पेयजल व सिंचाई का संकट नहीं होता था। किसान नेता रामकुमार कादयान ,राजेंद्र सिंह महराणा, धर्मबीर सिंह, पूर्व सैनिक रामफल का कहना है कि विभाग को 24 के बजाय 15 दिन में पानी छोड़ना चाहिए, ताकि पानी का संकट न पैदा होने पाए।
विज्ञापन



नहराें में पानी आते ही सभी जलघरों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा। जोहड़ों में भी पानी डाला जाएगा। - हरवीर सिंह, एसडीओ, सिंचाई विभाग।

फोटो : 27
चंपापुरी जलघर का खाली पड़ा टैंक। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें