फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कुछ दिन लघु सचिवालय व बाजार के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता

विज्ञापन
बारिश के पानी के निकासी कार्य का जायजा लेने पहुंची उपायुक्त मनदीप कौर।
विज्ञापन
चरखी दादरी। बारिश के पानी निकासी के लिए किए जा रहे कार्य के कारण राहगीरों को कोई परेशानी नहीं होगी। उपायुक्त मनदीप कौर के निर्देशों पर रोहतक रोड से रेस्ट हाउस होते हुए लघु सचिवालय के सामने निकलने वाली सड़क को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे लघु सचिवालय और बाजार में आने वाले लोगों को कुछ दिनों के लिए वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त मनदीप कौर शुक्रवार को एक बार फिर से शहर के दौरे पर निकली और उन्होंने रेस्ट हाउस के पास स्थित तालाब से परशुराम चौक, झाडू चौक होते हुए वार्ड 17 तक बिछाई जाने वाली बारिश के पानी निकासी पाइपलाइन के कार्य का जायजा लिया। मौके पर रास्ता बाधित देख उपायुक्त ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन कर रास्तों को साथ-साथ तुरंत दुरूस्त करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि लघु सचिवालय के सरकारी कार्यालयों और न्यायालय में आने वाले अधिकारियों सहित आम जनता के लिए रोहतक रोड से रेस्ट हाउस होते हुए लघु सचिवालय के सामने निकलने वाली सड़क को तुरंत ठीक करवाया जाए। इसके बाद उपायुक्त ने अपने कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन

- विभाग एक-दूसरे संपर्क में रहकर शहर को बनाएं सुंदर
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि दादरी को सुंदर बनाने के लिए सभी विभारों को एक दूसरे के साथ संपर्क बनाकर काम करने की जरूरत है। अतिक्रमण हटाने के दौरान जो नाले सामने आए हैं, उनको जल्द से जल्द साफ करवाना होगा और क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को भी साथ ही ठीक करना होगा। सफाई के बाद नालों को ढकना भी बेहद जरूरी है। इस दौरान ध्यान रखने लायक बात ये है कि कहीं पर भी दोबारा अतिक्रमण न हो।
- एनएचएआई अधिकारियों को भी दिया अतिक्रमण पर कार्रवाई का आदेश
उपायुक्त ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनकी सड़कों पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई करें और दिन निर्धारित करके पुलिस बल व ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ अवैध कब्जों को हटवाएं। साथ ही जिले से गुजरने वाले सभी राजमार्ग के दोनों और हरियाली विकसित करके शहर के बाहर के क्षेत्र को भी सुंदर बनाएं।

- 32 में से 30 खंभे बदल चुका बिजली निगम
उपायुक्त ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के कार्य के बाद बिजली के 32 खंभे चिह्नित किए गए थे, जिनमें से 30 खंभों का स्थान बदला जा चुका है। संबंधित विभागों को शहर में बिजली के खंभों को लेकर सर्वे करने को कहा गया है। आगामी 5 नवंबर तक ऐसे सभी खंभों का स्थान भी बदल दिया जाएगा।
विकास कार्य में लगे लोगों का दुकानदार करें सहयोग

उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित दुकानदारों से अपील की कि जो लोग विकास कार्यों के निर्माण में लगे हैं, वे दूर दराज के क्षेत्र के हैं। इन विकास कार्यों के पूरा होने पर फायदा जिले के लोगों को ही होना है। ऐसे में कार्य में लगे लोगों का सहयोग करें। कार्य में अगर किसी दुकानदार की वजह से कोई रुकावट आ रही हैं तो उसको सब मिलकर दूर कराएं। काम करने वाले लोगों को पानी जरूर पिलाएं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें