फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डॉक्टर पर अस्पताल में तीन लोगों से मारपीट का आरोप

Thu, 25 Sep 2025 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मारपीट के विरोध में नागरिक अस्पताल में एकत्रित कर्मचारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। नागरिक अस्पताल में बुधवार सुबह साढ़े 4 बजे एचकेआरएन कर्मी, होमगार्ड का जवान और एक मरीज के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट के आरोप डॉ. संदीप पर लगे हैं। डॉ. संदीप नाइट शिफ्ट में थे। आरोपी चिकित्सक को फिलहाल डेपुटेशन पर अचीना पीएचसी भेज दिया गया है।
कार्यवाहक सीएमओ डॉ. वेदपाल को मुख्यमंत्री के नाम सौंपी शिकायत में एचकेआरएन (हरियाणा काैशल रोजगार निगम) के तहत आपातकालीन वार्ड में ड्यूटी दे रहे सुरक्षाकर्मी दुधवा निवासी आशीष ने आरोप लगाए हैं। आशीष के अनुसार, चिकित्सक ने अकारण उससे शराब के नशे में मारपीट की।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि होमगार्ड के जवान और एक मरीज के साथ भी मारपीट की गई है। डॉक्टर की हरकत के विरोध में एचकेआरएन कर्मियों ने एक घंटे तक काम छोड़ दिया। इस कारण सुबह 8 से लेकर 9 बजे तक ओपीडी और चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित रही।
विज्ञापन

वहीं, सीएमओ ने एचकेआरएन कर्मियों को कार्रवाई के लिए दो घंटे का आश्वासन दिया लेकिन 11 बजे तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर वे फिर से हड़ताल पर चले गए। इस कारण अस्पताल में ओपीडी व्यवस्था प्रभावित रही। कर्मचारियों ने आश्वासन पर आधे घंटे बाद हड़ताल वापस ले ली और काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें