फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एम्स बाढसा की टीम ने 48 यूनिट रक्त किया एकत्र

Sun, 13 Jul 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
भागवी गांव में आयोजित ​शिविर में रक्तदाता को बैज लगाते अतिथि।
विज्ञापन
बौंदकलां। महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती के उपलक्ष्य में माॅडल दादरी जिला बनाओ संगठन की ओर से गांव भागवी व लोहरवाड़ा में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इन कैंप की अध्यक्षता शेर सिंह प्रजापत व नरेश ने की। मुख्य अतिथि विमल शर्मा रहे। एम्स बाढसा की टीम ने 48 यूनिट रक्त एकत्रित किया। संगठन के युवा विंग अध्यक्ष अधिवक्ता अनिल साहू ने कहा कि महापुरुष किसी भी समाज से हो वे मानवता की सेवा के लिए हम सबको प्रेरित करते हैं। संतों व महापुरुषों के आशीर्वाद से संगठन की यह सामाजिक मुहिम चल रही है। इस मौके पर विनय, रौनक, बलजीत, डिंपी, विक्की नरेंद्र यादव, हरेंद्र, जोगेंद्र, वजीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


कैंप में 170 लोगों ने कराई नेत्र जांच

बाढड़ा। गांव बिलावल में आंखों का निशुल्क कैंप आयोजित किया गया। पूर्व जिला पार्षद सुमित शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से उनका यह 183वां निशुल्क कैंप रहा। कैंप में 170 लोगों के नेत्रों की जांच की गई। सुमित शर्मा ने कहा कि समाज सेवा से बढ़कर जीवन के किसी क्षेत्र में आनंद एवं खुशी नही है। सुमित शर्मा ने कहा कि मानवता की सेवा करने का अवसर मिलना सौभाग्य है। इस दौरान धर्मबीर, मनजीत, विकास सैन, सुनील हड़ोदी, जतिन, विरेंद्र व हरपाल आर्य का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें