फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कृषि मंत्री ने 19 में से 9 परिवादों का मौके पर किया निपटारा, 10 हुए लंबित

Fri, 20 Jun 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बैठक में मौजूद मंत्री श्याम सिंह राणा, एसपी, डीसी व अन्य पदाधिकारी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर स्थित लघु सचिवालय में वीरवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता की और लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। बता दें कि बैठक में कुल 19 फरियाद पहुंची। इनमें से 9 शिकायतों को मंत्री ने मौके पर ही समाधान करवाया जबकि 10 शिकायतों को अगली बैठक के लिए लंबित रखते हुए समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मूल से पिचोपा खुर्द के ग्रामीणों ने गांव में चकबंदी की शिकायत रखी। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने चकबंदी की पूरी प्रक्रिया कर रखी है और इसके लिए फीस भी भरी हुई है। कई बार वे प्रशासन के समक्ष गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई अधिकारी समाधान नहीं करता। अब उनकी बात पर मंत्री राणा ने कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा और गांव की इस समस्या का सही एवं कानूनी तरीके से समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव के अधिकतर लोगों की यही शिकायत है। इसके लिए विशेष कदम उठाने की आवश्यकता है। मंत्री के निर्देश पर उपायुक्त मुनीश शर्मा ने गांव में विशेष शिविर लगाने का आश्वासन दिया और इसमें सभी की चकबंदी संबंधी समस्याओं का निदान करने की बात कही।

इसके बाद पिचौपा कलां के लोगों ने अवैध माइनिंग का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि गांव में अवैध माइनिंग हो रही है। गांव का माइनिंग की ओर जाने वाला रास्ता भी एजेंसियों ने तोड़ दिया और इस पर कब्जा कर तय दूरी से अधिक क्षेत्र में माइनिंग की जा रही है। साथ ही एजेंसी पानी निकालकर जल दोहन कर रही है। इससे ग्रामीणों को काफी संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद मंत्री ने एक कमेटी का गठन किया। इसमें सीटीएम, डीआरओ, खनन विभाग के अधिकारी को शामिल किया और मामले की गहनता से जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही विभाग को जांच रिपोर्ट तुरंत मुख्यालय को भेजने निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके साथ ही गलत तरीके से सरकारी जमीन की रजिस्ट्री करवाने की शिकायत पर कृषि मंत्री ने डीएमसी, डीआरओ और डीएसपी से जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही आर्थिक शाखा से चल रही जांच के लिए नगर परिषद को सभी दस्तावेज उपलब्ध करवाने को और अवैध कालोनी के संबंध में उन्होंने एसडीएम की ओर से की गई जांच शिकायतकर्ता को उपलब्ध करवाने निर्देश दिए।

सावंड़ में बस स्टैंड पर शौचालय की मांग
गांव सावंड़ में बस स्टैंड पर सार्वजनिक शौचालय की मांग के लिए सेवा संकल्प संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री श्याम सिंह राणा से मुलाकात की और शौचालय बनवाने की मांग रखी। मंत्री राणा ने प्रतिनिधि मंडल को डीसी की ड्यूटी लगाकर समाधान का आश्वासन दिया।

ये रहे मौजूद
जिला परिषद के चेयरमैन मनदीप डालावास, उपायुक्त मुनीश शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर, एसडीएम डाॅ. वीरेंद्र सिंह व मनोज कुमार ओर विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें