चरखी दादरी। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश अहशनुद्दीन अमनुल्ला ने वीरवार को गांव टिकान में विमान हादसे में मारे गए उनके माता-पिता की याद में घटनास्थल पर पौधरोपण किया। बाद में वे कब्रिस्तान गए और वहां भी उनकी याद में पौधे लगाए।
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश दोपहर चरखी दादरी नगर पहुंचे। बाद में करीब तीन किलोमीटर दूर गांव टिकान कलां पहुंचे जहां 1996 में विमान हादसा हुआ था। उस समय दो विमान आपस में टकराए थे। विमान में सवार सभी यात्री मारे गए थे। इस विमान हादसे में न्यायाधीश अहशनुद्दीन अमनुल्ला के माता-पिता की मौत हुई थी। वीरवार को न्यायाधीश ने अपने माता-पिता को श्रद्धांजलि दी और उनकी याद में पौधे लगाए। बाद में न्यायाधीश दादरी अनाज मंडी के समीप कब्रिस्तान पहुंच और वहां भी पौधे लगाए। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश कुमार,न्यायाधीश धर्मपाल के अलावा बीडीपीओ ऋतभ सिंगल, डीएसी धीरज कुमार, विकास राणा, गांव टिकान कलां सरपंच प्रवीन व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।