फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: प्रदर्शन कर आशा वर्कर्स ने दोनों विधायकों के आवास पर सौंपा ज्ञापन

Sat, 02 Mar 2024 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। लंबित मांगों और पंचकूला में आशा वर्कर्स को रोकने के विरोध में जिले की आशा वर्कर्स ने शुक्रवार को शहर में प्रदर्शन किया। वहीं, प्रदर्शनकारी आशा वर्कर्स ने दादरी विधायक सोमबीर सांगवान और बाढड़ा विधायक नैना चौटाला के आवास पर पहुंचकर मांग पत्र सौंपा। वहीं, प्रदर्शन के मद्देनजर जिला पुलिस मुस्तैद रही और दोनों विधायक के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
विज्ञापन

प्रदर्शन से पहले आशा वर्कर्स शुक्रवार दोपहर रोजगार्डन में एकत्र हुईं और वहां रोष बैठक की। इसके बाद आशा वर्कर्स ने प्रदर्शन शुरू किया। वो मेजबान चौक होते हुए बाढड़ा विधायक नैना चौटाला के आवास पर पहुंची। आवास के बाहर किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने महिला व पुरुष पुलिस कर्मचारियों को तैनात रखा। आशा वर्कर्स ने विधायक नैना सिंह चौटाला के आवास पर पहुंचकर वहां मौजूद प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा।
इसके बाद सभी वर्कर्स सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एमसी कॉलोनी स्थित दादरी विधायक सोमबीर सांगवान के आवास पर पहुंचीं। वहां उनके निजी सचिव को प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा और उनकी मांगों को जल्द लागू करवाने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि वार्ता के दौरान सरकार ने एसोसिएशन की मांगें मान ली थी, लेकिन उन्हें धरातल पर लागू नहीं किया गया।
विज्ञापन



सात मार्च को बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
आशा वर्कर्स राज्य उपप्रधान कमलेश भैरवी, जिला प्रधान प्रेमपति, सुनीता, बबीता, राजबाला, मुन्नी, कमलेश, सुषमा, कश्मीरी देवी, प्रमिला, मीना देवी, सुशीला, राजमंती, रजनी व भतेरी आदि ने बताया कि आने वाली चार मार्च को सरकार के साथ होने वाली वार्ता में अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो 7 मार्च को पूरे हरियाणा में आशा वर्कर्स बड़ा आंदोलन शुरू करेंगी।



ये हैं आशा वर्कर्स की मांगें
- समझौते के अनुसार चार हजार रुपये देने, आशा वर्कर्स को योग्यता अनुसार पदोन्नति, आशा एप गाइडलाइन में संसोधन, दूसरे जिलों में होने वाली डिलीवरी का लाभ देना, मृत्यु क्लेम राशि बढ़ाना, बैंक लोन व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था करना आशा वर्कर्स की मुख्य मांगें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें