फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विश्राम कक्ष नहीं, अधिवक्ता लाइब्रेरी में कर रहे आराम

Thu, 05 Dec 2024 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। कोर्ट परिसर में विश्राम कक्ष न होने से अधिवक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब अधिवक्ताओं व बार एसोसिएशन ने महिला व पुरुष अधिवक्ताओं के लिए अलग-अलग विश्राम कक्ष बनाने की मांग की है।
बार एसोसिएशन के पास लाइब्रेरी कक्ष है। इसमें ही कार्यालय बनाया गया है। इसके साथ पहली मंजिल पर भी एसोसिएशन की लाइब्रेरी थी। लेकिन, कोर्ट की संख्या बढ़ने से जगह की कमी पड़ने लगी। इसके चलते एक कोर्ट पहली मंजिल की लाइब्रेरी में संचालित की जाने लगी। अब एसोसिएशन के पास केवल एक ही लाइब्रेरी है। इसमें महिला व पुरुष अधिवक्ता अपना लंच और कुछ देर आराम करते हैं। लंबे समय से एसोसिएशन की नया विश्राम कक्ष व बार हॉल बनाने की मांग रही है। लेकिन, अब तक सिरे नहीं चढ़ पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन की ओर से कई बार जिला उपायुक्त के माध्यम से सरकार को अवगत कराया गया है। अब तो लाइब्रेरी व कार्यालय का दायरा भी छोटा पड़ने लगा है और बैठक आदि के लिए उन्हें कार्यालय के बजाय लाइब्रेरी का उपयोग करना पड़ता है। प्रशासन को विश्राम की जगह उपलब्ध करानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें